24 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 24 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 19वां दिन है। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:50 ए.एम. से 12:33 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 7:40 ए.एम. से 9:00 ए.एम. तक रहेगा। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सोमवार का व्रत होने के कारण शिव भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। साथ ही मार्गशीर्ष माह में सोमवार का व्रत करने का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य में आप आगे रहेंगे। भाग्य का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा। आपकी सोच आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आप पर बना रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि (Taurus) मेष राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन चंद्रमा और बुध के गोचर से सफलतादायक रहेगा। आज कोई भी काम करें तो सोच-समझकर करें। आज शाम को आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई पारिवारिक काम आज पूरा हो सकता है। कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन किसी के साथ पार्टनरशिप आपको समस्या देगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे, जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान है, वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लिए सितारे बताते हें कि आज आपको चंद्रमा के गोचर से लाभ मिलेगा। दोस्तों के मनोरंजक समय बिता पाएंगे। बिजनेस के मामले में आज का दिन लाभदायक रहेगा। शाम का समय आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने या शॉपिंग का प्लान कर सकते हें। ससुराल पक्ष से आज संबंध बेहतर रहेंगे। किसी धार्मिक काम में रुचि रहेगी। सेहत में थोड़ी नरमी रह सकती है, ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लिए आज शुक्र और बुध का संयोग लाभदायक रहेगा। आज आपको रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपकी छुपी प्रतिभा खिलकर सामने आएगी। कमाई के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार में लाभ मिलेगा। कारोबार में आपको फैमिली और साझेदारों से भी सहयोग मिलेगा। विरोधी और शत्रु आज आपकी कार्यकुशता और ऊर्जा को देखकर पस्त होंगे। आर्थिक लेनदेन में आपको सतर्क रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको बड़ों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएंगे और कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आपकी राशि में आज आदित्य मंगल योग बनने से सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान का दायरा बढेगा। आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। माता पिता से आपको स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा। आपके घर में आज किसी सुख साधन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में आपको क्रोध पर कंट्रोल करना होगा, अन्यथा प्रेमी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अति उत्साह में जोखिम लेने से बचें।
मकर राशि (Capricorn) आज आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आज आपके काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहेगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप किसी मामले में संकोच न करें। यदि आप अपनी जिम्मेदारियों में डील देंगे, तो बाद में वह आपके लिए मुश्किलें बढ़ाएंगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातको के लिए आज रविवार का दन अच्छा रहने वाला है। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई बड़ी चाहत भी आपकी पूरी होगी। आप किसी मित्र या सगे संबंधी से आज मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाओं में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में आज धन लाभ का संयोग बनेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक होगा। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग भी बनता दिख रहा है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से नहीं जाने देना है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने कामों को समय से पूरा करना होगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होगी, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
मीन राशि (Pisces) आज मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको लाभ का मौका मिलेगा। कारोबार व्यापार में आपकी कमाई बढेगी। लेकिन आपको अपने खर्च पर आज कंट्रोल करना होगा क्योंकि कमाई के साथ आपका खर्च भी आज बना रहेगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का संयोग बन सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भाइयों और ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

