22 June 2025 Ka Rashifal

22 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

22 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 22 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि देर रात 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। फिर शाम 4 बजकर 57 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही शाम 5 बजकर 39 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। आपकी मेहनत का फल धन लाभ के रूप में प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय में हैं तो कोई बड़ा क्लाइंट डील हाथ लग सकती है। शेयर बाजार या सट्टा जैसे क्षेत्रों में निवेश से दूर रहें, जल्दबाजी से हानि संभव है। पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है, विशेषकर मेहमानों के आगमन से। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें। संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपको काफी सारी मुश्किलों से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, विशेष रूप से डिजिटल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कमाने वालों के लिए दिन अनुकूल है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनपेक्षित खर्चे मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को उधार दिया था, तो उसका कुछ हिस्सा लौट सकता है। निवेश को लेकर जोखिम भरे निर्णय फिलहाल टालें। फ्रीलांसर या क्रिएटिव पेशेवरों को अच्छा भुगतान मिल सकता है। आपके लिए लाभ के योग बने हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। आपका कोई मित्र आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जनकल्याण के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपनी सेहत में लापरवाही करेंगे, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी नई नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ की संभावना बन रही है, खासकर अगर आपने किसी लॉन्ग टर्म फंड में निवेश किया है। व्यापारिक मामलों में साझेदार के साथ विवाद हो सकता है, जिससे आर्थिक असंतुलन बन सकता है। कोई महंगी वस्तु खरीदने की योजना बन सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें। बैंक से ऋण या फाइनेंस लेने की योजना सफल हो सकती है। विदेशी स्रोत से लाभ संभव है। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और कोई बड़ा अनुबंध आपको मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपने कोई कोई बात छुपा रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपने बिजनेस से संबंधित कामों को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं, जैसे वाहन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मरम्मत पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए प्रयास करने होंगे, कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। घर या जमीन से जुड़ा कोई आर्थिक सौदा फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। अविवाहित जातकों के विवाह संबंधी खर्च की शुरुआत हो सकती है। निवेश से जुड़े निर्णयों में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने जीवन में पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देनी होगी। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने धन को लेकर किसी योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को नौकरीपेशा लोगों को वेतन या प्रमोशन की अच्छी खबर मिल सकती है। बकाया रकम की प्राप्ति या निवेश से लाभ संभव है। खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, खासकर अनावश्यक खरीदारी या खानपान पर। व्यवसाय में वृद्धि के लिए पूंजी निवेश की योजना बनेगी। विदेश से जुड़े व्यापार या आयात-निर्यात क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा। फाइनेंशियल प्लान से सलाह लेना फायदेमंद होगा। आपके लिए दिन कारोबार में सफलता लेकर आएगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों को पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका जल्दबाजी के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने साथी  से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती रहेगी। आपको बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों का दिन दिन संपत्ति या घर की मरम्मत में खर्च हो सकता है और आपका काफी खर्च हो सकता है। यदि आपने हाल ही में कोई निवेश किया था, तो उसका लाभ आने वाले दिनों में दिखेगा। फ्रीलांसर और निजी व्यवसायियों के लिए आय में वृद्धि के संकेत हैं। सैलरी में देरी हो सकती है, जिससे अस्थायी तनाव हो सकता है। कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। बुजुर्गों से मिली सलाह आर्थिक रूप से लाभकारी होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपना एक लक्ष्य लेकर चलेंगे, तो ही आप अपने कामों को समय से पूरा कर सकेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान देंगे और अपने खर्चों को भी आप नियंत्रण में करने की कोशिश करेगे, तभी आप भविष्य को लेकर कुछ धन संचय कर पाएंगे। आप बड़ों की बातों को पूरा महत्व देंगे और बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला आप थोड़ी समझदारी दिखाते हुए लें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।