खुल गया नोएडा का ये A ग्रेड स्कूल..पैरेंट्स के चेहरे खिले

नोएडा का एक ए ग्रेड स्कूल इन दिनों चर्चा में रहा है। नाम है उत्तराखंड पब्लिक स्कूल जो नोएडा के सेक्टर 56 से चलाया जा रहा था। लेकिन प्राधिकरण का करोड़ों रुपए बकाया होने की वजह से इस स्कूल पर ताला जड़ दिया गया था जिससे 1500 बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया था। लेकिन मैनेजमेंट के पैसे जमा करवाने के बाद प्राधिकरण ने स्कूल खोलने की हरी झंडी दे दी जिसके बाद से स्कूल खोल दिया गया है। स्कूल में Classes भी शुरू कर दी गई हैं.. स्कूल खुलने से विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे खिल उठे हैं।  यही नहीं विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कक्षा में स्कूल खुलने पर जश्न भी मनाया। 

Continue Reading

Supertech से बड़ी ख़बर आई..टावर भी गंवाया..अब ज़मीन को लेकर लड़ाई

बड़ी ख़बर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बिल्डर सुपरटेक को लेकर सामने आ रही है। नोएडा के सेक्टर 93A स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर एपेक्स और सियान को 28 अगस्त 2022 को 3700 किलो विस्फोटक लगाकर जमींदोज कर दिया गया। टावर तो गिरा दिया गया लेकिन उस पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Continue Reading

शमशेर सिंह के नए चैनल का नाम और टैग लाइन देख लीजिए

वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह का चैनल बस चंद हफ्तों में लॉन्च होने वाला है। उसके पहले चैनल का नाम और उसका टैग लाइन जारी कर दिया गया है। चैनल का नाम है ‘India Daily Live’ और टैग लाइन है ‘हर दिन राष्ट्र को समर्पित’

Continue Reading

Supertech Limited: आर के अरोड़ा की गिरफ्तारी अफवाह ?

सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन आर के अरोड़ा की गिरफ्तारी की ख़बर को उनके परिवार ने खारिज कर दिया है। खुद उनके बेटे मोहित अरोड़ा ने मीडिया को बताया है कि गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बातचीत के लिए अरोड़ा को बुलाया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी की खबर बेबुनियाद है।

Continue Reading

सुपरटेक के मालिक आर के अरोड़ा गिरफ्तार ?

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिल्डर सुपरटेक के मालिक आर के अरोड़ा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। खबर है कि यूपी रेरा के आदेश पर जिला प्रशासन की टीम ने सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन आरके अरोड़ा को गिरफ्तार कर किया है। यह एक्शन घर खरीदारों का पैसा वापस नहीं लौटाने के मामले में लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह गिरफ्तारी दादरी तहसील ने की है। बताया जा रहा है कि यूपी रेरा के आदेश पर यह गिरफ्तारी की गई है। काफी समय से आरके अरोड़ा का मामला घर खरीदारों की कोर्ट यूपी रेरा में चल रहा है। आरके अरोड़ा ने घर खरीदारों का पैसा वापस नहीं लौटाया। जिसकी वजह से यह एक्शन लिया गया है।

Continue Reading