नोएडा में 3 दिनों तक जलसंकट..पढ़िए बड़ी ख़बर
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से नोएडा में आने वाली 80 क्यूसेक (240 एमएलडी) गंगाजल की पाइप लाइन सेक्टर-63 छिजारसी स्थित शनि मंदिर के पास फट गई है, जिससे शहर में तीन दिन से जल संकट बना हुआ है। नोएडा में आने वाली गंगाजल आपूर्ति की यह मेन लाइन बताई जा रही है। इससे पूरे शहर यानि दस लाख आबादी को प्रतिदिन गंगाजल की जल आपूर्ति की जाती है। यह जल संकट अभी तीन दिन और बना रहेगा, क्योंकि शहर में हो रही वर्षा के कारण पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। चूंकि जब तक पानी सूख नहीं जाता है, तब तक फटी पाइप लाइन को ठीक नहीं किया जा सकता है।
Continue Reading