सुपरटेक की इस सोसायटी में बवाल..जानिए क्या है पूरा मामला?
सुपरटेक की एक सोसायटी में बबाल के बाद पुलिस ने बीच-बचाव शुरू कर दिया है। दरअसल नोएडा के सेक्टर 74 में बनी सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में शुक्रवार रात सोसायटी गेट पर लगे भगवान परशुराम के पोस्टर को एक व्यक्ति ने फाड़ दिया है। ये घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद पोस्टर लगाने वाले ने ट्वीट करके पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। बताया गया कि आपसी लेनदेन को लेकर विवाद था जिसके चलते पोस्टर फाड़ा गया।
Continue Reading