सिर्फ इसलिए ग्रेटर नोएडा में युवक ने 2 साल की मासूम को मार डाला
बड़ी ग्रेटर नोएडा से आ रही है। जहां दो साल की मासूम की हत्या करने वाले पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मासूम को दो लाख रुपये के लिए अगवा किया था, हालांकि पकड़े जाने के डर से उसने मासूम की हत्या कर दी। और शव बैग में पैक करने के बाद कमरे के अंदर हैंगर पर टांग दिया था। वह शव को ठिकाने लगाने का मौका तलाश रहा था, लेकिन इससे पहले ही परिजनों को बच्ची की हत्या होने की जानकारी लग गई। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी राघवेंद्र को सोमवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
Continue Reading