भारत एक्स्प्रेस के मैनेजिंग एडिटर को लेकर बड़ी ख़बर

वी मीडिया से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) में मैनेजिंग एडिटर हेड रहे अनुराग सिंह ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने यहां दो महीने पहले ही जी न्यूज को अलविदा कहकर मैनेजिंग एडिटर के पद पर जॉइन किया था। अनुराग की गिनती तेज तर्रार और अनुभवी पत्रकारों में होती है।

Continue Reading

DD फ्री डिश की नीलामी में ABP, रिपब्लिक टीवी और इंडिया टीवी शामिल नहीं !

DD फ्री डिश नीलामी के लिए अच्छी ख़बर नहीं है। ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) और ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (एनबीडीए) ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म डीडी फ्रीडिश (DD FreeDish) पर खाली पड़े एमपीईजी-2 स्लॉट (MPEG-2 slots) के आवंटन के लिए चल रही ई-नीलामी में भाग न लेने का फैसला लिया है।

Continue Reading

भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों को झटका, अब और मुआवज़ा नहीं

भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal Gas Tragedy) के पीड़ितों को बड़ा झटका लगा है। ज्यादा मुआवजे की मांग करने वाली केंद्र सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने खारिज कर दिया. 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को अधिक मुआवजा देने के लिए यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन (यूसीसी) की उत्तराधिकारी फर्मों से अतिरिक्त 7,844 करोड़ रुपये मांगने के लिए केंद्र सरकार ने याचिका दायर की थी.

Continue Reading

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अफेयर पड़ा भारी। कोर्ट ने 3-3 दिन दोनों पत्नियों के साथ रहने का आदेश दिया। रविवार को छुट्टी

बंटवारे तो आपने बहुत सुने होंगे..कभी घर का, कभी ज़मीन का..कभी संपत्ति का। लेकिन  मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें कोर्ट ने एक पति का उसकी दोनों पत्नियों के बीच बंटवारा कर दिया। जिसके तहत पति को सप्ताह के पहले 3 दिन पहली पत्नी के साथ और शेष 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहना होगा। रविवार का दिन पति पर निर्भर करेगा कि वह किसके साथ रहना चाहता है। ये उसकी इच्छा पर निर्भर करेगा। 

Continue Reading

भारत में कहां तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 50 हज़ार?

देश में एक तरफ जनसंख्या पर लगाम लगाने की बात कही जा रही है। वहीं राजस्‍थान (Rajasthan) के माहेश्‍वरी समाज ने तीन बच्‍चों की पॉलिसी को बढ़ावा देने का फैसला लिया है। तीसरा बच्‍चा होते ही समाज की ओर से 50 हजार रुपए की फिक्‍स डिपॉ‍जिट दी जाएगी. दरअसल समाज में शादी कराने के लिए लड़के- लड़कियों की कमी है, घटती जनसंख्‍या को लेकर समाज चिंतित है. इससे बचने के लिए यह फैसला लिया गया है. हालांकि पहले भी समाज द्वारा दंपती को तीसरी संतान के बेटी होने पर राशि दी जाती थी, लेकिन अब समाज ने फैसला किया है कि यह लड़का हो या लड़की, तीसरी संतान होने पर राशि दी जाएगी.

Continue Reading