NCR के फ्लैटों पर इनकी नज़र..एक सुनार और दूसरा…

हाईराइज सोसाइटियों के बंद फ्लैटों में चोरी की घटनाएं आम है। कुछ ऐसी ही ख़बर यूपी के गाज़ियाबाद से सामने आई है। जहां गाजियाबाद पुलिस ने रेकी के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये कि चोर के साथ हापुड़ का रहने वाला सुनार भी पकड़ा गया है।

Continue Reading

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए बुरी ख़बर..पढ़ें क्या है मामला ?

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, केरल की वायनाड लोकसभा से सांसद और गांधी परिवार के युवराज राहुल गांधी पर अब संकट के बादल मंडराने लगे है। राहुल गांधी को एक मामले में मिला 2 साल की सजा के बाद आज उनकी संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई है। इतना ही नहीं राहुल गांधी पर 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ने की रोक की भी बात सामने आ रही है।
राहुल गांधी पर सूरत की एक अदालत ने मानहानि मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था। इसी मामले में अब सुनवाई करते हुए आदलत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई है। रैली में राहुल गांधी ने कहा था की सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन में दूध की थैली गायब करने वाला मिल गया

दरवाजे में लटकी थैली पर करता था हाथ साफ नोएडा एक्सटेंशन की ज्यादातर सोसायटी में दूध चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। किसी का एक पैकेट..किसी का दो पैकेट..लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि दूध आखिर जाता कहां है..कभी कुत्तों को शक की निगाह से देखा जाता है..कभी लेबर स्टाफ को..लेकिन जो जानकारी निकलकर सामने आई है वो आपको चौंका देगी।

Continue Reading

नोएडा के इंजीनियर को सलाम..फ्री में बांट रहे हैं स्कूल की किताबें

तकरीबन हर क्लास के बच्चों के एग्जाम खत्म हो चुके हैं. ऐसे में ज्यादातर पैरेंट्स ऐसे हैं जो बच्चों की किताबें रद्दी के भाव बेच देते हैं। लेकिन नोएडा के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास झा ने एक मुहिम छेड़ रखी है। मुहिम गरीब बच्चों की मदद की। विकास अपने सहयोगियों की मदद से उन किताब और कॉपियों को इकट्ठा करते हैं और उसे जरुरतमंदों तक पहुंचाते हैं। वो भी बिल्कुल मुफ्त…विकास झा दस सालों से बच्चों के एजुकेशन (Education in India) के ऊपर काम करते हैं. पेशे से वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, लेकिन बच्चों के शिक्षा के ऊपर वो समय निकाल कर बच्चों को पढ़ाते हैं।

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन की इस सोसायटी में ‘ऑरेंज बिल’ से हड़कंप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी महागुन मायवुड्स में इन दिनों ‘ऑरेंज’ बिजली बिल से हड़कंप मचा हुआ है। ये बिल नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की तरफ जारी किया गया है जिसकी वजह से बिल्डर को लेकर सोसायटी के लोगों में रोष है।

Continue Reading