महिला न्यूज़ एंकर का 10 दिन से पीछा..जानिए कौन है आरोपी ?

ख़बर दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद से है। जहां पुलिस ने टीवी चैनल की महिला न्यूज एंकर का लगातार पीछा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कार भी जब्त कर ली गई है जिससे वो ऑफिस तक हर रोज पीछा करता था। आरोपी का पिता यूपी पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर है। पुलिस, आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

मां कर रही थी दूध गर्म..देखते देखते दो बच्चों की मौत

नोएडा से रोंगटे खड़े कर देने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां घर में सिलेंडर फटने से 12 साल के बच्चे और 10 दिन की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी करीब 30 से 35 प्रतिशत तक जल चुके हैं। घटना नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी की डी-221 की है।

Continue Reading

ABP न्यूज़ एंकर शोभना यादव के बारे में बड़ी ख़बर

हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) की एंकर शोभना यादव इस चैनल के साथ बनी रहेंगी। कुछ दिनों पहले ख़बर आई थी कि शोभना यादव ने एबीपी न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया है। ख़बरों के मुताबिक मैनेजमेंट से बातचीत के बाद शोभना यादव ने नेटवर्क में बने रहने का फैसला लिया है।

Continue Reading

न्यूज़ एंकर परिधि जोशी की ऊंची उड़ान

एंकर परिधी जोशी ने नई पारी की शुरूआत की है। परिधि ‘हिन्दी खबर’ (Hindi Khabar) न्यूज चैनल से जुड़ गई हैं। परिधि यहां भी एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाएंगी।  

Continue Reading

Tv9 भारतवर्ष से एक बड़े एंकर का इस्तीफा!

टीवी मीडिया से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। टीवी9 भारतवर्ष के सीनियर एंकर/ सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर रहे दिनेश गौतम ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। दिनेश ने किन वजहों से इस्तीफा दिया है ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। दिनेश गौतम प्राइम शो ‘अड़ी’ को होस्ट कर रहे थे। इसके अलावा दिनेश का “जो है सो है” भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Continue Reading