यहां पहुंच गए कमला: द फायर

टीवी पत्रकार कमलाकांत ने इंडिया न्यूज़ के साथ नई पारी की शुरुआत की है। जहां उन्हें सीनियर प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है। इंडिया न्यूज़ में कमलाकांत की ये दूसरी पारी है। कमलाकांत यहां शाम 5 का डिबेट शो-‘देश का सवाल’ और रात 9 बजे प्राइम टाइम शो- ‘आंकड़े हमारे..फैसला आपका’ शो प्रोड्यूस करते हैं। इसके पहले कमलाकांत न्यूज़ नेशन चैनल में मॉर्निंग शिफ्ट का अहम हिस्सा थे।

Continue Reading

वरिष्ठ पत्रकार सचिन खरे का निधन..मदद के लिए आगे आएं पत्रकार साथी

टीवी मीडिया से दुखद ख़बर सामने आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज़24 में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे सचिन खरे जी का निधन हो गया है। सचिन के परिवार में मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। Etv, इंडिया टीवी, न्यूज़ एक्सप्रेस समेत तमाम चैनलों में काम कर चुके सचिन खरे एक तेज तर्रार पत्रकार माने जाते थे।

Continue Reading

पर्थला फ्लाईओवर को लेकर गुड न्यूज़..इस महीने से खुल जाएगा

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच का सफर बहुत ही जल्द आसान होने जा रहा है. सीधे शब्दों में कहा जाए, तो न जाम और न ही कोई सिग्नल, आप सीधे अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे. खबरों के मुताबिक अप्रैल 2023 से गाड़ियां सीधे फर्राटा भरने लगेंगी।इसके बन जाने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद(Ghaziabad), हापुड़, बुलंदशहर जाना होगा और भी आरामदायक हो जाएगा। पर्थला फ्लाईओवर (Parthala Flyover) को नोएडा का सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) भी कहा जा रहा है।

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन में 28 साल के इंजीनियर ने लगाई फांसी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से हैरान करने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां 28  साल के इंजीनियर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक पैरामाउंट हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले युवक की पहचान तस्मय शुक्ला के तौर पर हुई।   जांच में पता चला है कि तस्मय शुक्ला एक आईटी कंपनी में इंजीनियर था। उसके पिता भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

Continue Reading