नोएडा एक्सटेंशन में 30 साल की युवती का सुसाइड, हाल में हुई थी शादी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक 30 साल की शादीशुदा महिला ने बालकनी से कूदकर जान दे दी। बताया जाता है कि महिला का पति से विवाद चल रहा था। खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 2 में मौजूद JKG Palm Court सोसायटी के फ्लैट नंबर बी-2/707 का है। पुलिस को महिला के बालकनी नीचे गिरने की सूचना मिली थी। महिला अकेले ही रहती थी। लेकिन पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Continue Reading