इस चैनल में दिखेगा करिश्मा का ‘करिश्मा’

तेज तर्रार एंकरिंग के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली करिश्मा सचदेव ने भारत24 के साथ नई पारी की शुरुआत की है। करिश्मा ने बतौर एंकर चैनल ज्वाइन किया है। करिश्मा ने नई पारी के लिए मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह का शुक्रिया भी अदा किया है।

Continue Reading

भारत24 पहुंचे शमशेर सिंह के 4 सितारे

ज़ी हिंदुस्तान के 4 एंकर्स ने भारत24 का दामन थाम लिया है। जिसमें सोनिका सिंह, सचिन दुबे, सुरभि तिवारी और करिश्मा सचदेव शामिल हैं। सभी ने टीम भारत24 में शामिल करने को लेकर मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह का शुक्रिया अदा किया है।

Continue Reading

ब्लूमबर्ग QUINT को मिला टीवी का ‘सितारा’

टीवी मीडिया के बाद जाने-माने एंकर और चर्चित चेहरों में से एक सुमित अवस्थी ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया ग्रुप (Quintillion Business Media) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। सुमित अवस्थी हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘BQ प्राइम’ से बतौर कंसल्टेंट जुड़ गए है। ‘BQ प्राइम हिंदी’ पर उनका पहला वीडियो भी आ गया है, जिसमें उन्होंने जजों की नियुक्ति पर अपनी बेवाक राय भी दी है।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा में साधु के भेष में ठग, तस्वीर भी देख लीजिए

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां साधु के भेष में ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के दनकौर में साधु के वेश में दो ठग लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। दो दिन पहले भी दो साधु ज्वैलरी की शॉप में घुसे, लेकिन समय रहते स्थानीय दुकानदारों ने इस संबंध में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में ‘मौत’ की इमारत !

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शाहबेरी में 6 मंजिला इमारत के बेसमेंट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही उसका धुंआ पूरी इमारत में फैल गया। जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी होने लगी और लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने सीढ़ी लगाकर 50 परिवारों का रेस्क्यू करके सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल दिया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

Continue Reading