उत्तराखंड में रिलीज हुई ‘माटी पहचान’..कई शो हाउसफुल
उत्तराखंडी फीचर फिल्म माटी पहचान 23 सितंबर को रिलीज हो गई। फिल्म उत्तराखंड के 15 सिनेमाघरों में रिलीज की गई। जिसमें अल्मोड़ा, देहरादून, मसूरी, हल्द्वानी, काशीपुर, पिथोड़ागढ़, नैनीताल, रामनगर, रुड़की, रुद्रपुर शामिल है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों का भरपूर प्यार देखने को मिला। फिल्म के कई शो हाउसफुल रहे। फिल्म रिलीज के मौके पर माटी पहचान की पूरी टीम, मूवी जोन, रघुनाथसिटी मॉल पहुंची और दर्शकों के साथ फिल्म का लुत्फ उठाया।
Continue Reading