20 October Ka Rashifal

20 October Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

20 October Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत खास महत्व है। इस साल 2024 में करवा चौथ का पर्व 20 अक्टूबर यानी आज रविवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं। पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन शाम में चांद नजर आने के बाद महिलाएं व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थि तिथि को मनाया जाता है।

Pic Social Media

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त

20 अक्टूबर रविवार के दिन करवा चौथ की पूजा करने के लिए शुभ समय शाम में 5 बजकर 46 मिनट से लेकर 7 बजकर 2 मिनट तक के लिए है। ऐसे में आप इस समय के बीच पूजा कर लें तो विशेष लाभ प्राप्त होगा।

करवा चौथ 2024 पर कब निकलेगा चांद?

बिना चांद को अर्घ्य दिए पारण नहीं होता। करवा चौथ का व्रत तभी सफल और पूर्ण माना जाता है, जब आप चांद का दीदार कर चंद्रमा को अर्घ्य दें और फिर व्रत खोलें। हिंदू पंचांग के अनुसार, चांद निकलने का समय शाम में 7 बजकर 54 मिनट पर है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की इस दिशा में मटका रखना होता है बेहद शुभ…

मेष राशि (Aries)   मेष राशि वालों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और आपको सम्‍मानित किए जाने से मन खुश होगा। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी और आपका काम आगे बढ़ता जाएगा। किसी से पैसे उधार न लें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए मित्र भी बनेंगे। पत्‍नी पक्ष के लोगों से सहयोग प्राप्‍त होगा। रात का समय आनंद में बीतेगा, मन प्रसन्‍न रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी समस्याओं को लेकर कोई कष्ट उठाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई सरप्राइज या फिर खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। बेहतर होगा कि आप फिजूल के खर्चे से बचें। आपको किसी कारण से कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपका मन खुश होगा और आपकी धर्म के प्रति आस्‍था भी काफी बढ़ेगी। आपको संतान पक्ष के लोगों से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम का वक्‍त मौज मस्‍ती के साथ सैर सपाटे में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह परेशानी दूर होगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाले हैं। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। लोग आपकी बातों से खुश रहेंगे और वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, उनको किसी सम्मान के मिलने से खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहसबाजी में न पड़े, क्योंकि आपके बॉस से कोई चुगली लगा सकता है। जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। अपने माता-पिता का सुख सहयोग प्राप्‍त होगा और आपके रुके कार् पूर्ण होंगे। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन इसको आपका स्‍वार्थ समझ सकते हैं। अपने काम पर फोकस करें तो आपको लाभ होगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने भाई व बहनों से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी धन संबंधित समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार में भाइयों से भी कुछ धन लेना पढ़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   वृश्चिक राशि के लोगों का मन किसी कारण से परेशान और अशांत रहेगा। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई मुकदमा लंबित चल रहा है तो उसके पूर्ण होने की संभावना है। आपकी योजनाएं सफल होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी और कारेाबार में लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius)   आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ आपके ऊपर थोड़ा अधिक रहेगा। आपकी कोई नसों व मांसपेशियों से संबंधित समस्या यदि उभर रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपनाएं ये असरदार वास्तु टिप्स, रिश्तों में आएगी मिठास

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको न चाहते हुए भी ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने अपनी जेब का ख्याल रखे बिना खर्च किया, तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आज अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी नौकरी से संबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे काम करने में भी खूब मन लगेगा। परिवार में  नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका काफी समय से लटका काम पूरा होगा। किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपके करीब आने का प्रयास करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और रुके कार्य पूर्ण होने से खुशी होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।