20 November 2025 Ka Rashifal

20 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

20 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 20 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 15वां दिन है। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:36 ए.एम. से 12:24 पी.एम. तक है। इस दिन राहुकाल 1:26 पी.एम. से 2:46 पी.एम. तक रहेगा। आज प्रदोष व्रत है। साथ ही वार के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं, जो बृहस्पति ग्रह को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि आप इन छोटी-छोटी परेशानियों से घबराएंगे नहीं। लेकिन, आज सरकार अथवा व्यवस्था की तरफ से कुछ परेशानियां आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती हैं। किसी प्रकार के कानूनी विवाद में फंसने के आसार दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिसमें आपकी हिम्मत जवाब दे जाए। ऐसे में पलायन करना आपके लिए हानि का कारण बनेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप कुछ काम करने की सोचेंगे,  लेकिन उसमें विघ्न आने से आपकी बेवजह की टेंशन बढ़ेगी। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी बढ़ सकती है। आप परिवार में कोई सदस्य यदि कोई धन संबंधी मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसके लिए कोई लोन आदि भी लेना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन नौकरी और व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल होंगे। किसी भी कार्य को छोटा समझकर छोड़ देना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार आपको ये अनुभव हो जाए तो दुनिया आपकी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों और परिवार के लोगों के साथ बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी काम की गति भी बेहतर रहेगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आपको अपने बॉस से किसी बात को लेकर नहीं उलझना है, नहीं तो आपकी लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। आपको अपने बिजनेस से धन संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज की दिन आर्थिक दृष्टि का लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है। आज के दिन किए हुए आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारता पूर्ण रहेगा। उनकी गलतियों को भी आप माफ करने करने में पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके खिलाफ कोई विरोधी षड्यंत्र रच सकता है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। आपको किसी तरह के सामाजिक सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं और आपके कामों के सराहना होगी, लेकिन परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर परेशानी में डाल सकता है। ऐसे में अब समय अपने फैसले खुद लेने का है। समय पर शुरू किए कार्य आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। ऐसा करने से आपके काम में गति आएगी और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखना होगा। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। परिवार के सदस्यों में यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा होगा, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव देखने को मिलेगा। ऐसे में वाहन में किसी प्रकार की खराबी के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे समय में आपकी बुद्धिमत्ता और धैर्य ही आपको इन मुश्किलों से निकालेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से सता रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और माता-पिता से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातक लक्ष्य के करीब पहुंचने के बावजूद खुद को पीछे महसूस कर सकते हैं। ऐसा लगेगा कि थोड़ा और प्रयास बाकी है। लेकिन इस समय आपको खुद को मजबूत रखना होगा। अगर आप अभी हौसला खो देंगे, तो मेहनत का फल हाथ से निकल सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपके बॉस से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से भी आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।  जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप अपनी पर्सनालिटी में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें