2 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 2 जनवरी 2026 पौष मास का 29वां दिन है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आज कोई व्रत या त्योहार नहीं है। वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।
पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो कि 6:53 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:04 पीएम से 12:46 पी एम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 11:07 एएम से 12:25 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों को साल के पहला दिन कई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। हालांकि, आज आपको न चाहते हुए भी कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है जो दूसरों के लिए असुविधाजनक होगा। वहीं, घर के सदस्य या फिर सन्तान के व्यवहार से आप अप्रसन्न रहेंगे। कानूनी विवाद में सफलता मिलने से आर्थिक लाभ होगा। स्थान परिवर्तन की योजना भी आपकी सफल हो सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में विजय, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। लोग आपके प्रति सकारात्मक भावनाएं रखेंगे और आपका समर्थन करेंगे। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे। परन्तु कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है। ऐसे में आपको बोलते समय सावधान रहना होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लिए साल का पहले दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। व्यापार, नौकरी और पारिवारिक जीवन में आपका सब कुछ ठीक ठाक ही चल रहा है। कारोबार की स्थिति भी सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से नौकरी में भी आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत दिख रही है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कन्या राशि (Virgo) आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आये इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए आपको तैयार रहना होगा। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई डील या लिखा पढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कही कर डालें। बाकी अन्य कामों के लिए भी दोपहर तक अच्छा समय रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए साल का पहला दिन बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे लोगों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नज़र आएगा। परिजनों की तरफ से भी अच्छी खबर मिलेगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कुंभ राशि (Aquarius) इस समय अपने कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिन्ता भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी प्रेम प्रणय के जाल में उलझे हैं तो उसका फैसला भी जल्दी करें। दिन के अंत तक सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

