2 December 2025 Ka Rashifal

2 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

2 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

2 दिसंबर 2025 के पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास का 27वां दिन है। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन भी सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा मकर राशि में ही गोचर करेगा। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:27 ए.एम. से 12:09 ए.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 2:47 पी.एम. से 4:06 पी.एम. तक पड़ेगा। मार्गशीर्ष मास की प्रतिपदा तिथि होने के कारण यह दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मंगलवार का दिन होने से हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त करने हेतु पूजा-अर्चना, मंगल संबंधित दान, तथा धार्मिक अनुष्ठान करना अत्यंत फलदायी माना गया है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। काम को लेकर मेहनत भी अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे, जिससे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजस्य बनाए रखेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलने से विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आपको यदि कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हो, तो आप उसको लेकर पूरा धैर्य दिखाएं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। आज राशि से दशम चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्च भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। आप थोड़ा धैर्य बनाकर ही कामों को करें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। अपने कामों को कल पर टालने से बचें। धन को लेकर आप किसी से समझौता बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। ऋतंभरा प्रज्ञा से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आयेंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर में उन्नति कारक स्थितियां बनेंगी। आप अपने बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस निर्णय लेने का प्लान भी बना सकते हैं। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में सुकून रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई सुखद समाचार आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के कई अवसर आपको इस सप्ताह प्राप्त होंगे और जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे। आर्थिक मामलों में कहीं से मदद मिलेगी एवं धन लाभ की स्थितियां बनती जाएंगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आप अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करें, नहीं तो बाद में आपको धन की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ छोटी मोटी परेशानियों के साथ दिन की शुरुआत होगी लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतेगा आपकी परेशानियों में कमी होगी। अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज के दिन आपको अति आत्मविश्वास से बच कर रहना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कहीं से अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी जिससे आपके काम बनेंगे। घर परिवार में माहौल बेहतर और प्रेम पूर्वक बीतेगा। आज का दिन कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा और आप अपनी संतान को कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको कुछ नए संपर्कों से भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में रुकी हुई डील फाइनल होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि तो होगी लेकिन इसके साथ ही साथ धन खर्चों में बढ़ोतरी होगी। लग्जरी चीजों की खरीदारी के चलते आपको आज के दिन अपनी जेब ढ़ीली कर सकते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ आज के दिन आपको नौकरी में कोई बड़ा मौका मिल सकता है क्योंकि आपको इस मौके का लंबे समय से इंतजार था। प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और परिवारजनों के बीच सामंजस्य अच्छा रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें