30 June 2024 Ka Rashifal

19 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में ख़ुशहाली चाहिए..गलती से भी घर में उल्टी न रखें ये चीजें

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। क्योंकि आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। लेकिन आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। निवेश से अच्छा धन लाभ होगा और संपत्ति खरीदने की योजना सफल होगी। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज वापस आने की संभावना बन रही है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने के कारण आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका किसी नए भूमि, वाहन, मकान, आदि की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने निजी मामलों को घर में रहकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होंगी।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि वालों की आज पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सायंकाल के समय शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखेंगे। आप मन से मजबूत रहेंगे, लेकिन आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।  आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने बुद्धि से काम लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। कारोबार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को आज राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी। व्यापारी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रूका हुआ कार्य भी संपन्न होगा, जिससे अच्छा लाभ होगा। नौकरी पेशा जातक किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ भी होगा। सायंकाल का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा और सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। भाई बंधुओं से आपके नजदीकियां रहेगी। आप सबको साथ लेकर आगे रहेंगे। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है और विदेश में रह रहे परिजन से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों आपसी सामंजस्यता रहेगी और किसी नई नौकरी को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी।

ये भी पढ़ेः Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

तुला राशि (Libra)   तुला राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। साझेदारी में बिजनस करने से अच्छा फायदा होगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। बिजनस करने वालों को वाक्पटुता विशेष सम्मान दिलाएगी। कामकाज में भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। व्यक्तित्व की भावना को बल मिलेगा। आपकी सोच व समझ से आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। सभी का सहयोग व सानिध्य आप पर बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी नए काम को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे और उसे पूरा करके ही दम देंगे। आप अपने बिजनेस को अच्छी ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा धन फंस सकता है। नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। दुकानदार पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छा समाचार मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप दिखावे के चक्कर में न पड़े। आपको  किसी अजनबी से सावधान रहने की आवश्यकता है। शासन व प्रशासन के मामले में आप पूरा ध्यान देंगे। आप आर्थिक स्थिति पर को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको परिजनो से  कुछ धन कमाने के टिप्स भी  मिलेंगे। आपको  किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि वालों के जीवन के स्‍तर में सुधार आने की संभावना है। आप पैसों की बचत करने में सक्षम होंगे और कारोबार के लिए बनाई गईं योजनाओं के सफल होने की संभावना भी है। परिवार में किसी सदस्य के सेहत खराब होने जाने की वजह से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा लेकिन पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान लगाएंगे और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएंगे। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और बढ़ेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)