19 August Ka Rashifal

19 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

19 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम के उत्सव है। आज के दिन बहनें भाई के माथे पर टीका और हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी मंगल कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। लेकिन इस बार राखी पर अमंगल रूपी भद्रा की छाया भी रहने वाली है।

रक्षाबंधन भद्रा समय

19 अगस्त को प्रातः काल भद्रा 05 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक है। यह भद्रा पाताल लोक में रहेगा। इस समय पर राखी नहीं बांधनी चाहिए।

Pic Social Media

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त?

रक्षाबंधन का मुहूर्त 01:30 PM से 09:10 PM तक रहेगा। वहीं राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो 01:44 PM से 04:22 PM फिर 07:00 PM से 09:10 PM तक रहेगा।

सोमवार 19 अगस्‍त को सर्वार्थ सिद्धि योग में मां लक्ष्‍मी कर्क और सिंह सहित 5 राशियों पर कृपा बरसाएंगी। मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से इनकी आय बढ़ेगी और सुख में इजाफा होगा। आपकी आय बढ़ेगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में जबर्दस्‍त मुनाफा होगा और आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन बहुत ही भाग्‍यशाली रहेगा और हर काम अपने तय समय के अनुसार आराम से होगा। किसी बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी और लाभ में भी वृद्धि होगी। आपको सम्मानित किए जाने से मन प्रसन्‍न होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए मित्रों से आपको सहयोग प्राप्‍त होगा। पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। परिवार में भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने मौका मिलेगा। नौकरी को लेकर आप कोई कदम जल्दबाजी में न उठाएं। आपको अपने कामों में ढील नहीं देनी है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी में मेहनत अधिक करनी होगी। आप कोई निवेश लंबे समय के लिए न करें। परिवार में भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को सावधान रहने की सलाह है। आप फिजूल के खर्चे से बचें तो दिन अच्‍छा बीतेगा। आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज आपके कष्ट में वृद्धि होगी। अकस्मात् लाभ होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा और धर्म, आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम के वक्‍त आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर भविष्य के लिए कोई प्लानिंग करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को काफी मेहनत करनी होगी। परिवार के सदस्य आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको किसी जरूरी काम को कल पर टालने से बचना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी बात को लेकर कोई बहसबाजी में ना पड़े।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन फलकारक है। आपका दिन शांति और सुख में बीतेगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से किसी मामले में विवाद होने से आपका मन काफी अशांत रहेगा और नाराजगी बढ़ सकती है। मधुर वाणी का प्रयोग करें वरना विवाद पैदा हो सकते हैं। आपके संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। भाई व बहनों से आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और मन काफी प्रसन्‍न होगा। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आय भाव में वृद्धि होगी और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखें। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करने का बेहतर अवसर है। लाभ उठाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई शारीरिक कष्ट आपको परेशान करेगा।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना सही या नहीं?

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली है और आज आपके अंदर विद्या, बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होगी। आप दूसरों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शाम से लेकर रात तक आपका मन प्रसन्‍न होगा। बाहर का खाने से बचें। पेट का विकार होने से आपका मन काफी परेशान रहेगा। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते होते रह सकती है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाएं रखना होगा। आप अपनी सोच समझ से अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। आपको संतान की किसी फरमाइश को पूरा करना होगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। बुद्धि विवेक से आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। सीमित और आवश्यकतानुसार व्यय करें तो कुछ पैसे बचा पाएंगे। सांसारिक सुख भोग के साधन बढ़ेंगे और आपके जीवन में आराम आएगा। नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपको किसी यात्रा पर जाने का सुख मिलेगा और परिवार के साथ समय अच्‍छा बीतेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने शत्रुओं से सचेत रहने की आवश्यकता है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छे मुकाम को हासिल कर सकते हैं। आप किसी फैसले को जल्दबाजी में ना लें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिलने से आपको खुशी होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।