17 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज यानी 17 अप्रैल को गुरुवार का दिन है। आज के दिन चतुर्थी तिथि का संयोग बना है। गुरुवार के देवता भगवान विष्णु हैं जबकि गुरु ग्रह आज शुक्र की राशि वृषभ में होकर शुक्र से राशि परिवर्तन योग बना रहे हैं और आज खास बात यह है कि चंद्रमा जो वृश्चिक राशि में हैं वह गुरु के साथ समसप्तक योग बनाएंगे और दूसरी ओर मंगल से राशि परिवर्तन योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा और आज मीन राशि में चार ग्रह शुक्र,बुध, शनि और राहु होंगे जिससे चतुर्ग्रही योग भी बनेगा। जिससे आज भगवान विष्णु की कृपा से कई राशि के जातकों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: शादी वाले घर में इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां!

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हे किसी अच्छे पद की प्राप्ति होगी। संतान को किसी नए कोर्स की तैयारी करा सकते हैं। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपको घर-बाहर के कामों में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो दूसरी जगह के काम लटक सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप लोगों के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। इनको आज सफलता और लाभ पाने के लिए संयम और व्यवहारिकता से काम लेना होगा। आपको आज परिवार के साथ भी तालमेल बनाकर रखना होगा। परिवार के सहयोग से आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। बिजनस में आज आप कमाई बढाने के लिए अपने हाथ पांव खूब चलाएंगे और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तो उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वर्क फ्रॉम होम करते हैं या घर में है ऑफिस? ये वास्तु टिप्स दिलाएंगी आपको सफलता!
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। भाई-बहनों से आप प्रॉपर्टी को लेकर किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। आपके घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम के आने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र के काम में कोई बदलाव कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातकों को आज कई समस्याओं और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत ही सजग और सतर्क होकर चलना होगा नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ सहयोग से आपको आज फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आज वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा वाला रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में भी समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी के लिए आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी संतान से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको अकस्मात धन लाभ मिल सकता है, जिसमें आप भविष्य को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल रहेगी। आप दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ आनंददायक समय बिता पाएंगेो। आपको आज घर के बड़े बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपके प्रेम बना रहेगा और आप प्रेमी को गिफ्ट देकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। जो जातक विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनको कोशिश कामयाब हो सकती है। वैसे आज दिन के शुरुआत में आप थकान और सुस्ती महसूस करेंगे लेकिन दिन का दूसरा भाग आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको कार्यक्षेत्र में डांट खानी पड़ सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता हासिल होगी।
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी चिंता परेशानी का भी समाधान निकलेगा। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए भी आज का दिन अच्छा है। परिजनों के साथ समय व्यतीत करना सुखद रहेगा। व्यापारियों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे और कोई कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात की वजह से आपके बीच मतभेद भी हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर आप उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहने से मन परेशान रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। भाई-बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज सकारात्मक भाव रखना होगा। आप आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजना पर भी काम कर सकते हैं। आपको भाई बहनों की मदद से भी आज फायदा हो सकता है। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि विरोधियों और शत्रुओं से आप आज सतर्क रहें। कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

