16 March 2025 Ka Rashifal

16 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

16 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानी 16 मार्च 2025, रविवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि 15 मार्च दोपहर 02:33 से 16 मार्च शाम 04:58 तक रहेगी। आज रविवार को सूर्यदेव की पूजा अवश्य करें। पंचांग के अनुसार आज 16 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा 17 मार्च सुबह 01:15 तक कन्या राशि उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। जानते है आज का राशिफल…

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज ऐसा काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपको अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि (Taurus) वृष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको, आज सितारे उम्मीद से अधिक लाभ दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शुरुआत में थोड़ी कठिनाई हो सकती है लेकिन बाद में स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी। आर्थिक मामलों में सितारे कहते हैं कि आपको एक साथ कई स्रोतों से धन लाभ मिलेगा। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा। आपकी किसी बात से आज परिवार के लोग नाराज हो सकते है इसलिए जो भी बोलें सोच समझकर बोलें। भाई बहनों से भी आज सहयोग में कमी पाएंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आज जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में या भावुकता में न करें। कार्यस्थल पर व्यवसाय में सुधार होने से कुछ राहत मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन पूर्व में किये गए काम का लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सितारे कह रहे हैं कि आज आप अपने शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। किसी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं और दान-पुण्य के कार्य भी आज करेंगे। स्वास्थ्य आज आपका सामान्य बना रहेगा। किसी पूर्व परिचित और मित्र से मिलना हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा। टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में मुनाफा होने के योग बने हुये है। आज अपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा, आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा। 

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आपके ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। लवमेट आज मूवी देखने जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। लवमेट के रिश्ते में मजबूती आएगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों का मन आज धर्म कर्म के काम में लगा रहेगा। मानसिक भटकाव होगा लेकिन आप मन को काबू में कर पाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र मे आपको आज सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखने से फायदा होगा। अकाउंट और बैंकिंग से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगा। किसी चल रही परेशानी से भी आज आप राहत महसूस करेंगे। आपके हातों आज कुछ पुण्य कार्य भी हो पाएगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं उनको अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आज आप अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में आप अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल जाएंगे, जहां वे काफी खुश नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेः Shani-Rahu: 30 साल बाद शनि-मीन का संगम..ये राशियां रहें सावधान!

मकर राशि (Capricorn)   आज सुबह से ही मकर राशि के जातक व्यस्त रह सकते हैं। काम के दबाव की वजह से थकान महसूस करेंगे। आज इस राशि के छात्र दोपहर तक अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे, इसके बाद मानसिक चंचलता के कारण मौज मनोरंजन का आनंद लेंगे। घर या कार्य क्षेत्र में किसी की छोटी सी गलती से नुकसान होने की आशंका है, काम के प्रति सतर्क रहें। सेहत के मामले में आज लापरवाही से बचना होगा

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेगें। आपको अपने पद और आय को बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे । जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि वालों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप अधूरे काम पूरे करने की पूरी कोशिश करेंगे और इसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर अपनी गलती का गुस्सा किसी और पर निकाल सकते हैं। वैसे आज आपके काम किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से बनेंगे। आर्थिक लाभ की चाहत शाम को पूरी होगी। भौतिक सुख साधनों के मिलने से आपकी शाम रोमांटिक बन जाएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बन सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।