15 October 2025 Ka Rashifal

15 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

15 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 15 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का 9वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 10:33 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि समाप्त होकर दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज का दिन बुधवार है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। पंचांग के अनुसार, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। वहीं, राहुकाल सुबह नहीं बल्कि दोपहर 12:07 बजे से 1:33 बजे तक रहेगा। वहीं वार के अनुसार आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस प्रकार, यह दिन धार्मिक और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। ऐसे में आज का दिन अनुकूल रहेगा। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार के आप कुछ योजना बनाएंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। व्यापार के लिए की गई यात्राएं आज बहुत लाभदायक रहेंगी।

वृष राशि (Taurus)  आज आपके मन में काम को लेकर कुछ नए-नए आइडिया आएंगे। बिजनेस में काम को लेकर यदि आपने किसी काम को लेकर पार्टनरशिप की, तो पार्टनर आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको लोगों की पूरी जांच पड़ताल करके ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए अत्यंत रचनात्मक रहने वाला है। कला, डिजाइन या लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आज के दिन आपको अपना प्रिय काम करने का मौका मिलेगा। इससे आपको मानसिक सुकून और ताजगी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर से सहयोग से भविष्य में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। दिमाग में नई योजना के आने से भविष्य में सफलता मिलेगी। दिन के उत्तरार्ध में मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। संध्या तक किसी नए प्रोजेक्ट पर विचार कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)   आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने प्यार से मुलाकात होगी। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईष्या की भावना ना रखें। बॉस आपके प्रमोशन की बात आगे कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य से कोई बात सोच समझकर करना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो बाद में आपके लिए टेंशन बन सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कारोबार व्यापार से संबंधित आज चिंता हो सकती है। बच्चे आज आपके कारोबार में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में आज कोई अच्छी खबर आने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। कोई चाहत आज शाम पूरी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी से वाद विवाद में न उलझें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आय पर विशेष ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। आप अपने किसी काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। आपकी बिजनेस को लेकर योजनाएं फलीभूत होंगी।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन तुला राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। सभी पुराने विवादों के आज सुलझने के आसार दिख रहे हैं। व्यवसाय में नये प्रोजेक्ट की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। भूमि या संपत्ति संबंधी मामलों में आस-पास के लोग कुछ बाधाएं डाल सकते हैं। ऐसे में आपके लिए सावधान रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल की सराहना होगी। आर्थिक दृष्टि से उन्नति के संकेत हैं। किसी मित्र की सलाह आज काम आ सकती है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में जुटेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना है। बिजनेस को लेकर आप पार्टनरशिप को बहुत ही देखभाल करे। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो आपको खुशी देंगे।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में किया गया व्यापार अच्छा लाभ देगा। घरेलू कार्यों को निपटाने के लिए आज उत्तम दिन है। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और नियमों का पालन करें। दिन के दौरान कई जिम्मेदारियां एक साथ आने से मानसिक व्यग्रता बढ़ सकती है। शाम तक स्थिति अनुकूल हो जाएगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने कामों से एक नयी पहचान बनाएंगे। आपको काम को लेकर भागदौड़ भी अधिक रहेगी,  लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालेंगे। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मौसम परिवर्तन के कारण जुकाम जैसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के क्षेत्र में दिन संतोषजनक रहेगा और नई योजनाएं गति पकड़ेंगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा गलती हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

ये भी पढ़ेंः Astrology: दिवाली के बाद चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, झटके में आएगा पैसा!

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।  आपका रुका हुआ धन मिलने से आपके काम भी आसानी से पूरे होगे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। जो लोग किसी को पसंद करते हैं, अपने साथी से प्रेम का इजहार कर सकते है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी राजनीति का हिस्सा बनने से बचना होगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीददारी पर अच्छा खासा धन लगाएंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।