15 March 2025 Ka Rashifal

15 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

15 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

15 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर बुध मीन राशि में वक्री होंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये 4 पौधे, करियर होगा बर्बाद!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए करियर में लाभ के अच्छे संकेत हैं। तरक्की मिल सकती है। पैसों के मामले में फायदा होगा। परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है। व्यापार में भी तरक्की होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पढ़ाई करने वालों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई काम की बात आपको पता चल सकती है और इससे आपको बड़ा लाभ हो सकता है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच-विचार करके कहनी होगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप अपने कामों को समय से पूरा करने के बारे में भी सोच विचारकर सकते हैं, लेकिन आपको अपने टेंशनों को दूर करने पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अच्छी खबरें मिलेंगी। फालतू खर्च कम होगा। सेहत का ध्यान रखें, बीमारी बढ़ सकती है। सामाजिक कामों में रुकावट आ सकती है। सोच-समझकर काम करें। अचानक धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। शाम को धार्मिक कामों में समय बीतेगा। पैसा बढ़ेगा और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छे रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपको किसी भी कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप बुद्धि और विवेक से निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपसे कामों में कोई गलती होने से आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। आपके वाहन की अकस्मात खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस के काम से मानसिक तनाव हो सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है, इसलिए मीठा बोलें। सेहत खराब हो सकती है, डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। इसमें पैसा खर्च हो सकता है। तरक्की के योग हैं और भाग्य साथ देगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपके घर में उलझनें और तनाव रहने से आप परेशान रहेंगे। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में कमजोर है, उन्हें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी वह पढ़ाई में प्रदर्शन करेंगे। परिजनों की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए करियर और धन के मामले में दिन अच्छा है। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। दूसरों के कामों के लिए ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। गुरु का सम्मान करें। नए काम में पैसा लगाने से न डरें। धन लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में पूरा सहयोग मिलेगा। पैसा बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी के प्रति मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें। आपको अपने रुके हुए धन के मिलने के प्रयासों में तेजी लानी होगी और कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपकी किसी योजना को गति मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से कोई डील फाइनल करने से पहले पूरी लिखापढ़ी अवश्य करें।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। दान-पुण्य करने का मन करेगा। सभी लोग मदद करेंगे। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। किस्मत साथ देगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बाहर का खाना खाने से सेहत खराब हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। योजनाएं सफल होंगी और दिन कामयाबी से भरा होगा।

ये भी पढ़ेः Shani-Rahu: 30 साल बाद शनि-मीन का संगम..ये राशियां रहें सावधान!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए खर्चा से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग अपने बिजनेस को भी विदेशों तक ले जाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से ही धन खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ होगा और तरक्की के योग हैं। चिंताएं और खर्चे कम होंगे। जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। परिवार वालों से धोखा मिल सकता है। सुख-सुविधाएं मिलेंगी। नौकर-चाकरों का सुख मिलेगा। शाम को किसी पास की यात्रा हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। अपने सामान का ध्यान रखें, वरना नुकसान हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने घर की सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर अच्छा धन व्यय करेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होने से खुशी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता  भी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, तो उन्हें भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।