15 August Ka Rashifal

15 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

15 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

गुरुवार 15 अगस्‍त को भगवान विष्‍णु के आशीर्वाद से धनु सहित 5 राशियों के लोगों को भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको रुका धन मिलने से कई रुके कार्य अपने आप भी आरंभ हो जाएंगे। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। आज आपको खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। दिन के आरंभ में कुछ देर के लिए आपके ऊपर आलस्‍य अधिक हावी रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए शुभ और शानदार रहने वाला है। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। घर-परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होगी, जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। लेनदेन से सबंधित कोई काम यदि अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन काफी उत्‍सुकता से भरा होगा और आपके पास दोपहर तक कोई काम की जानकारी आ सकती है और मन काफी प्रसन्‍न होगा। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे में नई तकनीकें अपना सकते हैं तो उनको लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं पर को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन बहुत शानदार बीतेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। घर परिवार और रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर होंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा। दोस्तों के साथ रहने से फायदा होगा। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आपको जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप किसी के साथ पार्टनरशिप करें, तो पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करें। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको आप अपनी जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली रहेगा और आपको कोई खुशखबरी मिलने से प्रसन्‍नता होगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। हेल्थ पर ध्‍यान दें और इधर-उधर की बातों से अपना ध्‍यान हटा दें। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन तनाव से दूर रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार में यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना सही या नहीं?

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका पूरा दिन खुशी में बीतेगा। आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपकी कईं इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने फिरने से कोई जरूरी कम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। रुपये-पैसे के मामले में बिना सोचे काम न करें। अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहकर पूरा करना होगा और आपके कुछ मनचाहे खर्चे पूरे होंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप किसी काम को लेकर यदि कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती है। आपके जीवन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ सकती है।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें और किसी के साथ फालतू बातें न करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आयेगा। संतान से जुड़ी यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह दूर हो सकती है। आपके व्यवहार से आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा और उनका धन यदि कहीं फंसा हुआ है, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।