13 August Ka Rashifal

13 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

13 August Ka Rashifal में अनुराधा नक्षत्र में इंद्र योग का शुभ संयोग बना है।

13 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

मंगलवार 13 अगस्‍त को बजरंगबली के आशीर्वाद से कन्‍या और वृश्चिक सहित 5 राशियों की लॉटरी लग सकती है। इनकी शानदार कमाई होने के साथ ही करियर में भी अच्‍छा समाचार मिलेगा और आपको धन की प्राप्ति होने भाग्‍य चमकेगा। आपके लिए एक से अधिक आय के स्रोत बनेंगे और पूरा दिन परिवार के साथ खुशहाली में बीतेगा।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना सही या नहीं?

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। बिना किसी वजह के आपके काम में बाधा पड़ने से मन खराब हो सकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा। मन प्रसन्‍न होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आज आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको अपने कामों को करने में आसानी होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आपकी कुछ खटपट हो सकती है। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन करियर और कारोबार के मामले में मिलाजुला रहेगा। आपको मान सम्‍मान की प्राप्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किये गये कार्यों का ऑफिस में विरोध हो सकता है। किसी मामले में आपके लिए सलाह देना या फिर प्रतिक्रिया व्‍य‍क्‍त करना नुकसानदेह हो सकता है। अपने काम पर फोकस करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप पर यदि कुछ पुराने कर्ज थे, तो आप उन्हें भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको यदि किसी को पार्टनर बनना पड़े, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल आवश्यक करें।  आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको परेशानी देगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके सभी कार्य बनते नज़र आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा और आपको इस वक्‍त खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी और आपके सम्‍मान के साथ मुनाफे में भी वृद्धि होगी। भाग्‍य आपका साथ दे रहा है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आप अपने बिजनेस में कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए कार्य कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जायेंगे। उदर और आंख में कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा। आत्‍मविश्‍वास के साथ अपने काम करें तो आपकी राहें आसान हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाना नुकसान देगा। आपको अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए लाभ और सफलता का दिन है और आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आपको स्वजनों का सुख और सहयोग दोनों प्राप्‍त होंगे। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: सोते समय तकिए के नीचे ना रखें ये चीज..रूठ जाएंगी लक्ष्मी

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी और सभी सदस्य एकजुट रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर में फोकस के साथ काम करने की जरूरत है। किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। आपके नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। आपको मातृ पक्ष के लोगों से लाभ होगा। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका कामों से किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन जीवनसाथी को करियर में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।