10 September 2025 Ka Rashifal

10 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

10 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

पंचांग अनुसार बुधवार को तीसरा और चौथा श्राद्ध एक साथ मनाया जाएगा। दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक तृतीया तिथि रहेगी और उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। जिस कारण से इस दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत भी रखा जाएगा। चंद्रोदय रात 8 बजकर 6 मिनट पर होगा। पंचक शाम 4 बजकर 3 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा।

मेष राशि (Aries)  कार्यक्षेत्र में आपका कोई रुका काम बन सकता है, जिससे तनाव कम होगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आप अपने समझदारी से स्थिति को सामान्य बना लेंगे। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्क बनाने से लाभ हो सकता है। परिवार में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन संतान की ओर से कोई निराशाजनक खबर सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको अपने नौकरी से संबंधित कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा कर सकते हैं। भाई-बहन को आप कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी की फरमाइश पर उनके लिए कुछ नए कपड़े, ज्वेलरी आदि के खरीदारी भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!

मिथुन राशि (Gemini)  कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। जिससे तनाव कुछ हद तक कम रहेगा। लेकिन यात्रा के दौरान आपको सावधान रहना क्योंकि किसी मूल्यवान वस्तु के खोने का भय बना हुआ है। व्यापार के मामले में कामकाज की स्थिति सही बनी रहेगी। परिवार में संतान को किसी प्रतियोगिता या शिक्षा में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप परिवार में किसी सदस्यों की बात को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में बदलाव की आप योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा, जिससे बाद में समस्या शुरू हो जाएंगी।

सिंह राशि (Leo)  नौकरी करने वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी और व्यवहार के चलते आपको सम्मान प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। हालांकि, आपको कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका असर सेहत पर भी पड़ेगा। ऐसे में कुछ देर आराम जरूर करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपके घर किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका धन यदि कहीं डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। तकनीकी समस्याओं के कारण आप थोड़ा टेंशन में आ सकते हैं।  आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ बढ़ते खर्चा आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।

तुला राशि (Libra)  आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से पैसों की लेन-देन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब उसका समाधान हो सकता है। धन लाभ होने के भी शुभ योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और आपके आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है और आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर यदि कुछ परेशान चल रहे थे, तो काफी वह समस्या भी दूर होगी। आप किसी से पार्टनरशिप में पड़ सकते हैं। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या है, तो उसके लिए आप अपने सीनियर से बातचीत अवश्य करें। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)  आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है और आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे नए प्रयास उन्नति के नए रास्ते खोल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आप अपने बॉस की बातों से काफी खुश रहेंगे। आप किसी अतिथि के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको किसी काम को लेकर अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य के साथ सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना जरूरी होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार के मामले में आपको कुछ कामों में हानि मिल सकती है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। धैर्य बनाए रखना और सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देना होगा और वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको अपने कामों में तालमेल बनकर चलना होगा। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।