Yogi Adityanath: Big gift from CM Yogi before Diwali, 14.82 lakh employees will get bonus, order to release salaries before October 30

Yogi Adityanath: दिवाली से पहले सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, वेतन 30 अक्टूबर से पहले जारी करने का आदेश

उत्तरप्रदेश राजनीति
Spread the love

Yogi Adityanath: दिवाली के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए बोनस देने का ऐलान किया है। यह बोनस पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कर्मचारियों को मिलेगा। इसके साथ ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister Office) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घोषणा की जानकारी दी। इस फैसले से 14.82 लाख राज्य कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिससे सरकार के खजाने पर लगभग 1,025 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

त्योहारों से पहले वेतन भुगतान का निर्देश

सरकार ने कर्मचारियों को बोनस के साथ-साथ 20 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन 30 अक्टूबर से पहले जारी करने का भी निर्देश दिया है। दीपावली और गोवर्धन पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ कोषाधिकारियों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वेतन और पेंशन का भुगतान समय पर हो।

ये भी पढ़ेंः Yogi Adityanath: युवा शक्ति को कुशल बनाने का आधार बन रही योगी सरकार की यह योजना!

पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का उपहार

दिवाली (Diwali) से पहले योगी सरकार (Yogi Government) ने पुलिस कर्मचारियों को भी खुशखबरी दी है। पुलिस स्थापना दिवस पर 1781 हेड कॉन्स्टेबलों को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक बनाया गया है। इस फैसले ने पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल बना दिया है।

दिवाली की पूर्व संध्या पर CM योगी की दरियादिली

इस बार राज्य सरकार के फैसले से कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह है। बोनस, समय पर वेतन भुगतान और पदोन्नति के फैसले ने कर्मचारियों की दीवाली को और खास बना दिया है। CM योगी आदित्यनाथ का यह कदम न केवल कर्मचारियों की आर्थिक मदद करेगा, बल्कि उन्हें उत्सव के समय में आर्थिक संबल भी प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ेंः Yogi Adityanath: मथुरा में मोहन भागवत से मिले सीएम योगी, करीब ढाई घंटे चली चर्चा