Yamuna Expressway

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वालों की बल्ले-बल्ले

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Yamuna Expressway से जुड़ी अच्छी खबर पढ़िए

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली है। आपको बता दें कि नई फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Authority) के दोनों ओर नए इंटरचेंज बनेंगे। नए इंटरचेंज (New Interchange) की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। दोनों इंटरचेंज लगभग 480 मीटर लंबे और 11 मीटर चौड़े होंगे। इन्हें 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों की वाकई मौज आने वाली है

Pic Social Media

यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने दोनों इंटरचेंज (Interchange) के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एजेंसी चयन के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्राधिकरण के अधिकारी ने जानकारी दी कि सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी प्रस्तावित है। फिलहाल 230 एकड़ में पहले चरण के शिलान्यास की तैयारी हो रही है। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को सीधे जोड़ने के लिए फिलहाल इंटरचेंज नहीं है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यमुना प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर 0 पॉइंट से 21 किलोमीटर पर 2 नए इंटरचेंज बनाने का फैसला लिया गया है। दोनों इंटरचेंज भाईपुर गांव में बनेंगे। यहां पहले से अंडरपास बनाया गया है। ऐसे में वाहनों को उतरने के साथ ही एक्सप्रेसवे पर चढ़ने में भी समस्या नहीं आएगी। दोनों ओर इंटरचेंज तीन-तीन लेन के होंगे।

परियोजना के लिए जमीन पर कब्जा देने की तैयारी

फिल्म सिटी (Film City) के निर्माण के लिए 27 फरवरी यानी आज के दिन कब्जा लिया जाएगा। फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) परिवार के साथ जेवर जाकर जमीन का कब्जा लेंगे। पहले चरण की 230 एकड़ जमीन पर कब्जा देने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। बोनी कपूर के साथ उनकी बेटी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) भी इस दौरान मौजूद होंगी। अफसरों को मौके पर जाकर टेंट और दूसरे व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेः Greater Noida West: फ्लैट खरीदारों की महापंचायत ज़रूर पढ़िए

सफर हो जाएगा आसान

फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर जेवर टोल से पहले उतरने और चढ़ने की व्यवस्था नहीं है। नए इंटरचेंज के बनने से 21 किलोमीटर पर ही एक्सप्रेसवे पर बिना टोल उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी, जिससे जेवर से पहले रह रहे लोगों का सफर और भी आसान होगा। लोगों को ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका वक्त और ईंधन दोनों बचेगा।

डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण (CEO Yamuna Authority) ने बताया कि नई फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर उतरने और चढ़ने के लिए इंटरचेंज बनेंगे। इनकी रूपरेखा बना ली गई है। इनके निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एजेंसी चयन के बाद काम शुरू होगा।