Women's World Cup Final: World champion daughters showered with prizes, BCCI will give so many crores of rupees

Women’s World Cup Final: वर्ल्ड चैंपियन बेटियों पर इनामों की बारिश, BCCI देगा इतने करोड़ रुपये

क्रिकेट WC खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Women’s World Cup Final: ICC वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। 2 नवंबर को खेले गए मुकाबले में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है. उसके चैंपियन बनते ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने भारतीय महिला टीम और कोचिंग स्टाफ को बड़ी इनामी राशि 51 करोड़ रुपए देने का फैसला किया है. इसकी घोषणा BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने की.

BCCI ने क्या किया ऐलान?

वर्ल्डकप का खिताब जीतने के बाद BCCI ने टीम इंडिया को बधाई दी है. इसके साथ ही बोर्ड ने बड़े इनाम की घोषणा की. एएनआई से बात करते हुए BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “जब से जय शाह ने BCCI की कमान संभाली, उन्होंने महिला क्रिकेट में कई बदलाव किए. सैलरी समानता पर भी ध्यान दिया गया. पिछले महीने ICC के चेयरमैन जय शाह ने महिलाओं की पुरस्कार राशि में 300% की बढ़ोतरी की. पहले पुरस्कार राशि 2.88 मिलियन डॉलर थी, उसे बढ़ाकर 14 मिलियन डॉलर कर दिया गया है. इन सभी कदमों से महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिला है”.

उन्होंने आगे कहा कि BCCI ने पूरी टीम-खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की भी घोषणा की है. 51 करोड़ के अलावा टीम इंडिया को बड़ा फायदा हुआ.

चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया को कितने रुपये मिले?

इस बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम को इनाम के रूप में 4.48 मिलियन डॉलर यानि करीब 41.77 करोड़ रुपये मिले. वहीं उप विजेता टीम साउथ अफ्रीका को 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 21.88 करोड़ रुपये) मिले. इसके अलावा हर टीम को पहले ही ढाई लाख डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) मिलने तय थे, जबकि लीग स्टेज के दौरान हर जीत के लिए 34,314 डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) मिलने भी तय हैं.

इन टीमों को मिले इतने करोड़ रुपये

ऑस्ट्रेलिया: 11.95 करोड़ रुपये

इंग्लैंड: 11.95 करोड़ रुपये

श्रीलंका: 7.8 करोड़ रुपये

न्यूजीलैंड: 7.8 करोड़ रुपये

बांग्लादेश: 4.5 करोड़ रुपये

पाकिस्तन: 4.5 करोड़ रुपये