IAS Manoj Singh

CM योगी के भरोसेमंद मुख्य सचिव का बिहार के किस गाँव से नाता?

उत्तरप्रदेश राजनीति
Spread the love

IAS Manoj Singh: उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव आईएएस मनोज कुमार सिंह (IAS Manoj Singh) को बनाया गया है। आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्य सचिव बनाए जाने पर रोहतास (Rohtas) जिले के शिवसागर (Shiv Sagar) प्रखंड अंतर्गत उनके पैतृक गांव मझुई में खुशी का माहौल है। उन्हें मुख्य सचिव बनाए जाने से क्षेत्र के लोग अपने आप को गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि उनके घर में परिवार का कोई सदस्य न रहने के कारण घर में ताला लगा हुआ है। ग्रामीण अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं कि मनोज सिंह व उनकी पत्नी व आइएएस अधिकारी रश्मि सिंह (IAS Rashmi Singh) के कारण इस गांव की पहचान देश भर में हो रही है।
ये भी पढ़ेंः वीकेंड में छुट्टी मनाने हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले ये वीडियो देख लीजिए

Pic Social media

स्थानीय मुखिया सत्येन्द्र सिंह (Satyendra Singh) ने कहा कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह की गिनती देश के कर्तव्यनिष्ठ और तेज तर्रार अधिकारियों में की जाती है। उनके पिता स्व. राधिका रमण सिंह रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक थे। मनोज कुमार सिंह की शुरुआती शिक्षा रांची (Ranchi) से हुई थी। उनके छोटे भाई अरविंद सिंह का परिवार रांची में रहता है, जिसके कारण वे यहां खेती कराने के साथ रांची में रह रहे हैं।

1997 से अप्रैल 1998 तक गौतमबुद्ध नगर के रहे डीएम

ग्रामीणों ने आगे जानकारी दी कि मनोज सिंह दिसंबर 1997 से अप्रैल 1998 तक गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के डीएम भी रहे। इसके बाद वे ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Development Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में तैनात थे। उन्होंने उतर प्रदेश के ललितपुर, पीलीभीत एवम मुरादाबाद जैसे जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी है। ग्राम विकास आयुक्त की जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई। मुरादाबाद के मंडल आयुक्त भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ेंःराजधानी रायपुर का कुनकुरी सदन दूर दराज के मरीजों के लिए बना आशा का केन्द्र

Pic Social media

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्हें योगी सरकार के सबसे तेज तर्रार अधिकारियों में गिना जाता है। अब वे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त होकर गांव का नाम रोशन किया है। उनकी पत्नी डा. रश्मि सिंह 1989 बैच की आइएएस अधिकारी हैं और श्रीनगर में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

मनोज सिंह मूल रूप से इस गांव के निवासी

बीजेपी के मीडिया प्रभारी पुलकित सिंह ने कहा कि मनोज सिंह मूल रूप से नाद गांव के हैं। छावनी मंझुई में है, जिसकी वजह से घर मकान व खेती बाड़ी मंझुई में ही है। ग्रामीण ललिता यादव, गौतम सिंह सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मनोज सिंह मिट्टी के साथ साथ पूरे बिहार और उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किए हैं। उनके मुख्य सचिव बनने पर हर घर और सभी लोग बहुत खुश हैं।

सीएम योगी के पसंदीदा अफसर हैं IAS मनोज कुमार सिंह

आपको बता दें कि IAS मनोज कुमार सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं। उनका नाम पहले भी दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए केंद्र को भेजा गया था। इस बार केंद्र की ओर से उनके नाम पर मुहर लग गई। मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। उनकी गिनती UP के सबसे ईमानदार अधिकारियों में होती है।