Chandigarh वालों को गर्मी से कब मिलेगी राहत..पढ़िए पूरी ख़बर

पंजाब
Spread the love

Chandigarh News: चंडीगढ मे इस समय भयकंर गर्मी पड़ रही है। मई महीने में ही पड़ रही गर्मी ने सभी रिकार्डो को ध्वस्त कर दी है। चंडीगढ में पारा 47.4 डिग्री पहुंच गया है,चंडीगढ़ (Chandigarh) शहर की गर्मी ने मई महीने के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 17 मई के बाद एक बार फिर से तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस जा पुहंचा है। यह मई महीने के इतिहास में सबसे ज्यादा तापमान है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: लोकतंत्र-संविधान बचाने के लिए हो जाइए तैयार: CM मान

Pic Social Media

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में यह तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक हीट वेव का रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानिए कितना रहा तापमान

बात करें तापमान की तो चंड़ीगढ़ (Chandigarh) का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह मई महीने में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। 17 मई को भी 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। इससे पहले अधिकतम तापमान 24 मई 2013 को 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

ये भी पढ़ेः इस बार नया अध्याय लिखेंगे वोटर: CM मान

आगे आने वाले दिनों में कल अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं 29 मई को यह तापमान बढ़कर 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।

कब आएगा मानसून

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने बताया कि 30 मई के बाद गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिलेगी। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार मानसून के समय पर आने की संभावना जताई जा रही है। 1 जून के आसपास मानसून केरल के तट पर आ सकता है। लेकिन हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ तक पहुंचने में करीब एक महीने का समय लग सकता है।