TV9 भारतवर्ष को बड़ा झटका, विमलकांत सिंह ने चैनल को अलविदा कहा

TV
Spread the love

नेशनल न्यूज़ चैनल टीवी9 भारतवर्ष से विकेट गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चैनल के तेज तर्रार प्रोड्यूसरों में से एक विमलकांत सिंह ने चैनल से विदाई ले ली है। विमलकांत बतौर Deputy Executive Producer अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यही नहीं विपुल पांडेय के जाने के बाद विमलकांत चैनल के लोकप्रिय शो ‘फिक्र आपकी’ को लीड भी कर रहे थे। विमलकांत संत प्रसाद राय की टीम के अहम सदस्य रहे हैं।

2005- स्टार न्यूज़ मुंबई में बतौर ट्रेनी करियर की शुरुआत करने वाले विमलकांत सिंह 2010 में टाइम्स ग्रुप के चैनल Zoom से जुड़ गए। विमलकांत को यहां मैनेजर प्रोग्रामिंग की जिम्मेदारी दी गई। 2011 में विमलकांत दिल्ली चले आए और BAG नेटवर्क से जुड़ गए। फिर विमलकांत का अगला ठिकाना इंडिया टीवी बना। एक दशक से ज्यादा इंडिया टीवी में काम करने के बाद विमलकांत ने 1 साल पहले ही टीवी9 भारतवर्ष के साथ नई पारी की शुरुआत की थी।

विमलकांत शानदार Scripting के साथ बेहतरीन वॉयस ओवर के लिए भी जाने जाते हैं। विमलकांत जल्द ही नई पारी की शुरुआत करेंगे।

खबरीमीडिया की तरफ से विमलकांत सिंह को अग्रिम पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।

READ :  Vimalkant singh, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *