न्यूज इंडिया के नए एडिटर इन चीफ बने विजय त्रिवेदी

TV

वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी विजय त्रिवेदी न्यूज इंडिया(News India) के नए एडिटर-इन-चीफ (Editor in chief) बन गए हैं। चैनल प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है।

इसके पहले विजय त्रिवेदी हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर संपादक काम कर रहे थे। विजय त्रिवेदी लंबे समय तक एनडीटीवी(NDTV) में रहे। उसके बाद सहारा समय(Sahara Samay) न्यूज नेशन(News Nation) समेत कई चैनलों में वो अहम भूमिका निभा चुके हैं।

बेहद विनम्र स्वभाव के विजय त्रिवेदी अपने तीखे सवालों के लिए जाने जाते हैं। विजय त्रिवेदी ने एनडीटीवी में रहते हुए गुजरात के तत्कालीन सीएम और मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू जहाज में लिया था। ये इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था।

महज 4 महीने पहले नोएडा के फिल्म सिटी से लॉन्च हुए चैनल न्यूज इंडिया में कम समय में काफी उथल-पुथल देख लिया। कुछ दिनों पहले ही मैनेजिंग एडिटर पशुपति शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यहां आउटपुट हेड रंजेश शाही, सीनियर एंकर अर्चना सिंह समेत अहम पदों पर बैठे कई लोग संस्थान का साथ छोड़ चुके हैं। जिसके बाद चैनल के भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे। अब जबकि विजय त्रिवेदी ने कमान संभाल ली है देखना ये होगा कि वो चैनल को किस बुलंदी तक ले जाते हैं।

READ :  Vijay trivedi, Senior journalistKhabri media, Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *