Vastu Tips: प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता..बेडरूम के लिए अपनाए ये वस्तु टिप्स

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips For Bedroom: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन का बड़ा महत्व बताया गया है। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के पालन से जीवन में आ रही समस्या दूर हो जाती है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में हर समस्या का कोई न कोई समाधान भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में वैवाहिक जीवन (Marital life) में सुख-शांति बनाए रखने के लिए भी कई उपाय बताए गए हैं। बेडरूम में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। मधुर रिश्ते के लिए बेडरूम का माहौल भी अच्छा होना चाहिए। अगर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े की समस्या चल रही है, तो ऐसे में बेडरूम में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। माना जाता है कि बेडरूम में वास्तु दोष होने से रिश्ते में तनाव आ जाता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन जगहों पर ना बनाएं घर..होगी हमेशा अशांति

Pic Social Media

बेडरूम में इन बातों का रखें ध्यान

बेडरूम में बेड दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इस शुभ दिशा में पलंग के होने से व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पलंग लकड़ी का बना हो तो और भी बेहतर होता है। लोहे या फिर स्टील का पलंग होने से घर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम की दीवारों का रंग डार्क नहीं होना चाहिए। दीवारों का रंग हल्का गुलाबी, हरा या ब्राउन हो तो अच्छा है। पलंग के सामने वाली दीवार पर शीशा न लगाएं। बेडरूम में कम से कम सामान रखेंगे, तो सुकून भरी नींद आएगी और शांत वातावरण भी बना रहेगा। बेडरूम में हल्की रोशनी होनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अपने घर के वास्तु दोष को ऐसे दूर करें

इसके साथ ही लड़ाई-झगड़े की फोटो भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। इसके स्थान पर आप प्रकृति से जुड़ी तस्वीर लगा सकते हैं।
बेडरूम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि बेडरूम गंदा होने से दांपत्य जीवन पर इसका अच्छा असर नहीं पड़ता है। इसलिए बेडरूम को सदैव साफ रखना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

नोट: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।