Vastu Tips

Vastu Tips: मनी प्लांट चोरी करके लगाना चाहिए या नहीं?

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: क्या चोरी करके मनी प्लांट लगाना सही?

Vastu Tips: हर कोई अपने जीवन में खुशहाली और पर्याप्त मात्रा में धन कमाना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत तो करते ही हैं साथ में कई तरह के उपाय भी करते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है घर में पौधों को लगाना। लोग तुलसी, शमी आदि के पौधों को घर में लगा कर नकारात्मक ऊर्जाएं (Negative Energies) समाप्त करते हैं। साथ ही धन की प्राप्ति के लिए भी पौधों को लगाते हैं। इसी क्रम में लोग मनी प्लांट (Money Plant) को भी घर में लगाते हैं, और लोगों की यह मान्यता है कि मनी प्लांट को चोरी करके लगाने से घर में बरकत होती है। इस बात की सच्चाई आज हम आपको बताएंगे। इसके साथ ही आपको बताएंगे कि मनी प्लांट (Money Plant) घर में किन नियमों का पालन करते हुए लगाना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः 22 अगस्त तक Laxmi Narayan Yog..इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

Pic Social media

क्या चोरी करके लगाना चाहिए मनी प्लांट?

बहुत से लोगों को यह मानना होता है कि अगर हम मनी प्लांट (Money Plant) को चोरी करके लगाएंगे तो घर में तरक्की होती है। ऐसे में लोग मनी प्लांट की चोरी करने में घबराते भी नहीं हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मनी प्लांट का पौधा आपको इस तरह से दूसरे के घर से लाना चाहिए कि कोई आपको इस पौधे या इसकी टहनी को लाते कोई देखे ना। माना जाता है कि मनी प्लांट की एक टहनी अगर आप किसी के घर से लाते हैं तो इससे नुकसान किसी का नहीं होता, इस टहनी को लेकर घर में एक गमले में इस पौधे को आप लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में बरकत आती है। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट को चोरी करना फायदेमंद नहीं होता है। अगर आप मनी प्लांट को चोरी करते हैं इससे सकारात्मक की जगह में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसा करने से धन लाभ की जगह हानि भी हो सकती है और भाग्य भी आपसे रूठ सकता है इसलिए गलती से भी आपको मनी प्लांट चोरी करके नहीं लगाना चाहिए।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: आज ही घर के मंदिर में रख दें ये चीज..तुरंत खुलेगा भाग्य !

मनी प्लांट को खरीदना या उपहार में लेना लाभकारी

मनी प्लांट को खरीदना या गिफ्ट में लेना वास्तु में सही माना गया है। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है।

किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र ते मुताबिक मनी प्लांट को आप उत्तर या पूर्व दिशा में स्थापित करके शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सही दिशा में मनी प्लांट को लगाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आपने घर में मनी प्लांट लगाएं हैं तो आपको नियमित रूप से इसकी देखभाल करनी चाहिए। समय-समय पर खाद-पानी आपको देते रहना चाहिए।
मनी प्लांट के पास आपको साफ-सफाई रखनी चाहिए, गलती से भी जूते-चप्पल या कबाड़ मनी प्लांट के पास न रखें।
घर में ऐसी जगह पर मनी प्लांट को रखें जहां धूप और हवा का प्रवाह हो।
कभी भी मनी प्लांट को जमीन में लगाने की भूल न करें, वास्तु में इसे सही नहीं माना गया है। मनी प्लांट को हमेशा गमले में ही लगाएं।
इन नियमों का पालन करते हुए अगर आप घर में मनी प्लांट रखते हैं तो निश्चित ही आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।