Vastu Tips: कछुए की चमत्कारिक अंगूठी..ग़रीब को बना देता है धनवान!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips for Tortoise Ring: हिंदू धर्म को मानने वाले में वास्तु और ज्योतिष शास्त्र (Astrology)में बताए गए उपायों से अपने जीवन में आ रही परेशानी को दूर करने की कोशिश करते हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार कछुए (Tortoise) को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे धन-सम्पदा से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि कछुए की अंगूठी (Tortoise Ring) पहनने से व्यक्ति को माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की असीम कृपा की प्राप्ति होती है। जिससे व्यक्ति की आर्थिक समस्या समाप्त हो जाती है। लेकिन इसे धारण करने से पहले कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जिससे जातक को इसका पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में भूलकर भी ना रखें ये मूर्ति

Pic Social media

क्या हैं अंगूठी धारण करने के नियम

आपको बता दें कि कछुए (Tortoise) की चांदी से बनी हुई अंगूठी धारण करना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। कछुए की अंगूठी धारण करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि कछुए का मुख आपकी ओर होना चाहिए। इसके साथ ही अंगूठी को सीधे हाथ की बीच वाली उंगली यानी मध्यमा उंगली में या फिर अंगूठे के पास वाली यानी तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः बुध पूर्णिमा से चमकने वाली है इन 4 राशि वालों की क़िस्मत!

कछुए की अंगूठी को धारण करने से पहले दूध से और उसके बाद गंगाजल से शुद्ध करना जरूरी होता है। इसके बाद अंगूठी को माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते हुए श्री सूक्त का पाठ करें। इसके बाद ही कछुए अंगूठी को धारण करना चाहिए।

किस दिन पहनें कछुए की अंगूठी

कछुए को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस अंगूठी को शुक्रवार के दिन पहनना ज्यादा लाभकारी माना जाता है। अगर आप किसी वजह से अंगूठी उतारते हैं, तो माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने के बाद ही अंगूठी को धारण करना चाहिए।

होतें हैं ये लाभ

ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, कछुएं की अंगूठी धारण करने से धैर्य और शांति बनी रहती है, साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इसे धारण करने से जीवन के कई दोष समाप्त हो जाते हैं। माना जाता है कि कछुएं की अंगूठी पहनने से उन्नति के मार्ग खुलने लगते हैं।