Vastu Tips: धन-धान्य की कमी दूर करने के लिए दीपक से करें ये खास उपाय
Vastu Tips: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने को बेहद शुभ और फलदायक माना गया है। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा में दीपक (Deepak) जलाना अनिवार्य बताया गया है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हर रोज दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। साथ ही कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनके करने से आप अपना भाग्य भी बदल सकते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि अनजान डर और शत्रुओं से रक्षा करने के लिए आपको हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए आप हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

घर में दीपक जलाना है लाभकारी
मान्यता है कि सभी शुभ कार्य और धर्मिक अनुष्ठानों में तेल या देशी घी (Desi Ghee) का दीपक जलाकर ही ईश्वर की आराधना पूरी मानी जाती है। कहा जाता है कि दीपक की रोशनी में साक्षात ईश्वर विराजमान होते हैं। आरती करते वक्त दीपक जलाने से भगवान सभी दुख हर लेते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन आसान उपायों से पैसों से भर जाएगी तिजोरी, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
वास्तु शास्त्र में दीपक से जुड़े ऐसे उपायों के बारे में भी बताए गए हैं जिससे आपकी किस्मत चमक सकती है। दीपक जलाने से घर में निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। सुख.शांति का वास होता है।
शनि प्रकोप भी होगा दूर
अगर कोई जातक राहु-केतु के दोष का सामना कर रहा है तो वह इससे मुक्ति के लिए सुबह.शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु दोष (Rahu-Ketu Dosha) से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तिजोरी में रखो तुलसी की जड़, बरसेगा धन ही धन, मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न
डर से मिलेगा छुटकारा
आपको अगर भी किसी चीज का डर सताता है, कहीं जाने में आपका मन विचलित होता है या कोई अंजान डर हमेशा आपका पीछा करता है तो आप सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से सभी प्रकार के दूर खत्म हो जाते हैं। सिर्फ यही नहीं आपके दुश्मनों की चाल भी आपक बाल बांका नहीं कर पाएगी। भैरव की कृपा से आपके आसपास हमेशा सुरक्षा श्घेरा बना रहेगा।
मान-सम्मान भी बढ़ेगा
समाज में अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छा रखने वाले जातकों को भी हर दिन दीपक जलाना चाहिए। मान सम्मान और इज्जत बढ़ाने के लिए शास्त्रों में बताया गया है कि हर दिन सुबह सूर्य देव को जल का अर्ध्य देना चाहिए। साथ ही देसी घी का दीपक जलाकर आरती करना चाहिए। इस उपाय से आपका मान.सम्मान बढ़ेगा। सूर्य देव आपके रुके कार्यों को गति देंगे।
धन-धान्य की नहीं होगी कमी
वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश के सामने 3 मुख का देसी घी का दीपक जलाने और उनको दूर्वा घास चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। आमदनी बढ़ाने और धन के लिए नए रास्ते खोजने के लिए भी यह उपाय बहुत ही असरदार साबित होता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

