Vastu Tips

Vastu Tips: अगर घर में लगा रहे हैं शमी का पौधा, तो इन बातों का रखिए ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: शमी का पौधा घर में लगाने से पहले इन बातों को भी जान लीजिए

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए नियमों का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में सभी प्रकार के कामों को करने के लिए बेहतर तरीके बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर से जुड़ी बातें भी बताई गई हैं। घर में किस प्रकार के पौधे और किस तरह लगाना चाहिए, यह जानकारी भी वास्तु में बताई गई है। आज के इस खबर में हम बात कर रहे हैं शमी के पौधे की। शमी का पौधा (Shami plant) हिंदू धर्म में काफी पवित्र पौधा माना जाता है और इसके पौधे को घर में लगाने और प्रतिदिन पूजा करने से भगवान शिव का आशर्वाद मिलता है। शमी के पेड़ को बन्नी का पेड़ भी कहीं कहीं कहते हैं लेकिन इसे कई लोग घर में गमले में लगा लेते हैं और घर में कहीं भी रख देते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या शमी के पौधे को गमले में लगाना चाहिए या नहीं? क्या कहता है वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) आइए जानते हैं विस्तार से….

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: किराए पर रहने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर, आधी समस्या होगी दूर…

Pic Social media

जान लीजिए शमी का पौधा लगाने के लिए वास्तु के नियम

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आप घर में गमले में शमी का पौधा (Shami Plant) लगा सकते हैं लेकिन इसके लिए एक अच्छा स्थान होना आवश्यक है।

आप शमी का पौधा घर की पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि यह स्थान ऊर्जा प्रवाह को संतुलित करता है। इसके साथ ही यह समृद्धि भी घर में लाता है।

कभी भी गमले में शमी का पौधा लगाने से पहले अच्छी तरह से उस स्थान को साफ कर लें जहां गमले को रखना हो। उस स्थान पर गंदगी ना हो और वहां किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो क्योंकि इससे सकारात्मकता आने में अवरुद्ध पैदा होता है।

जहां आप शमी का पौधा गमले में लगाने जा रहे हैं, वहां कोई भी कांटेदार पौधा (Prickly Plant) नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसे पौधे नकारात्मकता को अपनी ओकर आकर्षित करते हैं। हालांकि, शमी के पौधे में भी कांटे होते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में किस दिशा में होनी चाहिए सीढ़ियां, जानिए वास्तु नियम

आप जब अपने घर में शमी का पौधा लगाएं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसकी नियमित रूप से पूजा करें। साथ ही शाम को इसके पास सरसों के तेल का दीया भी जलाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता का प्रभाव देखने को मिलेगा।

शमी का धार्मिक महत्व

धार्मिक दृष्टि से शमी को शनि का पौधा बहुत लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इसे अपने घर में लगाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है साथ ही अगर किसी पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शमी की नियमित पूजा करनी चाहिए। ऐसे लोगों को शमी के पौधा का पत्ता गणेश जी को चढ़ाने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। मान्यता है कि भगवान शिव को शमी का पत्ता चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इसका पत्ता भगवान गणेश और शनिदेव को भी चढ़ाया जाता है। इस पौधे को लगाने से नौकरी और व्यापार में तरक्की भी होती है।