Vastu Tips

Vastu Tips: घर में लगाई है 7 सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर? दिशा जरूर चेक करें

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में 7 सफेद घोड़े की पेंटिंग लगाने की सही दिशा जान लीजिए

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में आने वाली ढ़ेरों समस्याएं समाप्त हो जाती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में सही दिशा और सही जगह पर खास जोर दिया जाता है। वास्तु जानकारों के मुताबिक अगर किसी भी चीज को सही दिशा और सही जगह पर रखा जाए, तो व्यक्ति को उसका शुभ लाभ मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। बहुत से लोग अपने घरों में लोगों को सात घोड़ों या फिर घोड़ों की तस्वीर पेंटिंग आदि लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र में इसका विशेष महत्व है।

ये भी पढे़ंः Tulsi Plant: तरक़्क़ी चाहिए तो इस दिशा में लगायें तुलसी का पौधा

Pic Social media

वास्तु के जानकारों के मुताबिक दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर (Picture of Running Horses), स्पीड, साहस, सफलता, वीरता और तरक्की को दर्शाते हैं। अंक शास्त्र में 7 नंबर को बहुत ही लकी माना गया है। जैसे इंद्रधनुष में 7 रंग, 7 नक्षत्र और सप्तऋषियों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ऐसे ही वास्तु में भी 7 घोड़े वाली तस्वीर का विशेष महत्व है। घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से व्यक्ति के जीवन में सफलता आती है। लेकिन इसके शुभ प्रभावों के लिए ये जरूरी है कि इसे सही दिखा में लगाया जाए। जानें घोड़ों की तस्वीर से जुड़े कुछ वास्तु नियम के बारे में।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जान लीजिए घर में घोड़ों की तस्वीर लगाने के सही नियम

वास्तु के जानकारों के मुताबिक अगर आप घर में 7 घोड़ों वाली तस्वीर या पेंटिंग लगाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए सबसे उत्तम जगह लिविंग रूम है। इसे खिड़की या मेन के पास लगाने से बचें।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: मनी प्लांट चोरी करके लगाना चाहिए या नहीं?

वास्तु के जानकारों का यह भी मानना है कि 7 घोड़ों वाली पेंटिंग को अगर घर में लगाने की सही दिशा दक्षिण दिशा है। आपको बता दें कि ये दिशा सफलता को दर्शाती है। और अगर इस दिशा में ये पेटिंग रखी जाए, तो व्यक्ति सफलता की सीढ़ि चढ़ता है।

इस पेंटिंग को घर की उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा समृद्धि को दर्शाती है।

वास्तु के मुताबिक आप पेंटिंग लगाने के लिए पूर्व दिशा का भी चुनाव कर सकते हैं। करियर में ग्रोथ की इच्छा रख रहे लोगों के लिए ये दिशा सही रहती है।

वास्तु के जानकारों के अनुसार अगर आप लाल रंग के मैदार पर दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगा रहे हैं, तो ये आपके आत्मसम्मान को बढ़ाता है।

नीले रंग के मैदान पर दौड़ते घोड़े सद्भाव और घर में शांति को दर्शाते हैं।

वास्तु जानकारों के मुताबिक घर में बेडरूम, मंदिर, स्टडी रूम, वॉशरूम या मेन गेट पर इस पेंटिंग को लगाना शुभ नहीं माना गया।

वास्तु शास्त्र में 7 घोड़े वाली तस्वीर में सफेद रंग का चुनाव करने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि सफेद रंग शांति, सफलता, विकास आदि का प्रतीक माना जाता है।