Vastu Tips For Tijori

Vastu Tips For Tijori: घर की तिजोरी में भूल से भी न रखें ये 4 चीजें, हो जाएंगे कंगाल!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips For Tijori: घर की तिजोरी में इन 4 चार चीजों को रखने से आती है कंगाली

Vastu Tips For Tijori: हर किसी की यह कोशिश जरूर करता है कि उसका घर खुशियों से हमेशा भरा रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहें। लेकिन कभी कभी हमारी वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) से जुड़ी छोटी छोटी गलतियां हमपर काफी भारी पड़ने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए विशेष नियम बनाए और बताए गए हैं। घर की तिजोरी को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर से धन-धान्य व बरकत चली जाती है। इस खबर में हम आपको वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बता रहे है जिन्हें तिजोरी में रखने से आप भी परेशानी में पड़ सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं….
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: कमजोर बुध को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Pic Social Media

तिजोरी में भूलकर भी न लगवाएं शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी में भूल कर भी शीशा नहीं लगवाना चाहिए। यह बहुत अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह गलती करने से घर धन-दौलत के साथ बरकत भी जाने लगती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

काले रंग की चीज भी न रखें तिजोरी में

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की तिजोरी में काले कपड़े में बांध कर कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए। हिंदू धर्म में यह शुभ नहीं माना जाता है। काले रंग के अलावा आप लाल रंग के कपडे में बांधकर कोई भी वस्तु तिजोरी में रख सकते है।

पुराने या रद्दी पेपर तिजोरी में न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी में पुराने या रद्दी पेपर भी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्या के साथ कंगाली भी झेलनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ेंः Fengshui: आज ही घर लाएं फेंगसुई की ये चीजें..बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तिजोरी में नहीं रखें परफ्यूम या इत्र

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की तिजोरी में परफ्यूम या इत्र रखना भी शुभ नहीं होता है। यह वास्तु दोष के साथ-साथ घर के आर्थिक संकट को बढ़ावा देता है।