Vastu Tips

Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: वास्तु के इन उपायों से घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

Vastu Tips: हर किसी के जीवन में धन सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक होता है। सभी की चाहत होती है कि उनके पास खूब धन हो, इसके लिए लोग मेहनत भी ज्यादा करते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके पास पैसा नहीं टिकटा है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि पांच तत्व – अग्नि, जल, पृथ्वी, वायु और आकाश – ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर इन पंच तत्वों में से एक भी तत्व असंतुलित है, तो यह घर पर निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र के जानकरों के मुताबिक अगर इन चीजों को वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के हिसाब से सही किया जाए तो इसका काफी सकारात्मक (Positive) असर हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। घर का वास्तु अगर सही नहीं रहती है या पैसा नहीं बचता है तो वास्तु शास्त्र पर ध्यना देना चाहिए। आइए जानते हैं सुख समृद्धि के लिए वास्तु (Vastu) से जुड़े कौन से उपाय करने चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नहाने के बाद भूलकर भी ना करें ये ग़लतियां

Pic Social Media

हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान कुबेर धन और समृद्धि के देवता हैं, जो वैभव और सोने का प्रतीक हैं। उत्तर-पूर्व दिशा भगवान कुबेर की मानी जाती है। इसलिए सभी अवरोध और स्थान जो निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) को एकत्र करते हैं, जैसे शौचालय (Toilet), जूते की रैक और भारी फर्नीचर, इस दिशा से जल्द से जल्द हटा देना चाहिए। सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) के प्रवाह के लिए अपने घर के उत्तर-पूर्व कोने को अव्यवस्थित बिलकुल भी न रखें। उत्तरी दीवार पर दर्पण या कुबेर यंत्र (Kuber Yantra) रखने से नए वित्तीय अवसर सक्रिय हो सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वास्तु एक्सपर्ट (Vastu Expert) के अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में अपनी संपत्ति बढ़ाने से वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित होती है। आभूषण, पैसे और महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेजों को दक्षिण-पश्चिम दिशा (अलमारी या तिजोरी में) में उत्तर या उत्तर-पूर्व की तरफ रखना चाहिए। इस दिशा में रखी गई वस्तुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होती है। हालांकि, दक्षिण या पश्चिम की तरफ मुंह करके तिजोरी रखने से भारी खर्च का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय समस्याओं से बचने के लिए, मुख्य तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ खुले।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तुलसी के साथ मनी प्लांट रखने के फायदे पढ़ लीजिए

आपके घर का मेन गेट (Main Gate) सकारात्मक ऊर्जा, धन और समृद्धि को आकर्षित करने में बड़ी भूमिका निभाता है। इसलिए यह जरूर तय करें कि मेन गेट अच्छी तरह से साफ सुथरा हो, उसमें कोई दरार या दोष न हो, और ताले सुचारू रूप से काम करते हों। पौधों, विंड चाइम्स और एक स्पष्ट पढ़ने योग्य नेमप्लेट के साथ मेन गेट को सुशोभित करें।

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक अगर घर में बाथरूम (Bathroom) सही दिशा में न हो तो वित्तीय अस्थिरता, स्वास्थ्य समस्याओं और नींद में समस्या उत्पन्न होती है। आदर्श रूप से, शौचालय और बाथरूम अलग-अलग उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पूर्व भागों में बनाएं। दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व कोनों में शौचालय नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि ये स्थान भी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।