Vastu Tips: वास्तु के इन नियमों के पालन से मिलेगी तरक्की
Vastu Tips: साल 2024 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल यानी 2025 (New Year 2025) की शुरुआत होने वाली है। हर नया साल एक नए अवसर, उम्मीद और दिशा का संकेत होता है। यह समय होता है जब हम अपने जीवन को एक नई दिशा देने का संकल्प लेते हैं और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते हैं। अगर आप भी इस नए साल में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इसके नियमों की रचना स्वयं ब्रह्मा जी ने की थी। ऐसे में अगर आप अपने घर और कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों (simple Vastu Tips) का पालन करते हैं, तो इससे आपके जीवन में काफी लाभ देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कुछ वास्तु के नियमों (Vastu Tips) को जिनके पालन से जीवन में तरक्की मिलती है…
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इंटरव्यू में जरूर मिलेगी सफलता, बस करना होगा यह वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में दिशाओं का बहुत ही महत्व बताया गया है। साथ ही वास्तु शास्त्र में उत्तर पूर्व-दिशा (ईशान कोण) सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवेश द्वार मानी जाती है। ऐसे में व्यक्ति को इस दिशा में गंदगी नहीं रखना चाहिए, यहां साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
इस प्रकार दूर करें नेगेटिव एनर्जी
अगर घर में निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) व्याप्त हो जाए, तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नेगेटिव एनर्जी को घर से दूर करने के लिए आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नमक से जुड़ा ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर उससे पोछा लगाएं। ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है।
ये भी पढ़ेंः Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में क्या रखें और क्या ना रखें?
मेन गेट पर जरूर करें यह काम
वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट के बारे में भी कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि मेन गेट से ही निगेटिव और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है। ऐसे में अपने मेन गेट पर नेम प्लेट और विंड चाइम लगानी चाहिए। इसी के साथ आप मेन गेट पर तुलसी और मनी प्लांट जैसे पौधे भी रख सकते हैं। इस बात का भी खास ख्याल रखें कि आपका मेन गेट हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इस बात का भी रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि घर में पानी का व्यर्थ में रिसाव या टपकना बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, इसे सही करवा लेना चाहिए। इसी के साथ वास्तु के मुताबिक घर में कांटेदार पौधों भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

