Vastu Tips

Vastu Tips: इन 6 चीजों पर भूलकर भी न रखें पैर, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: इन पवित्र चीजों पर पैर रखने से बढ़ सकती है मुश्किल, जानिए वजह

Vastu Tips: हमारे रोजमर्रा के जीवन में कई बार अनजाने में ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो वास्तु के अनुसार सही नहीं होती है। खासतौर पर कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें हिंदू धर्म (Hinduism) में पवित्र और देवी-देवताओं का प्रतीक माना गया है। अगर गलती से भी इन पर पैर पड़ जाए, तो न सिर्फ निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) घर में प्रवेश करती है, बल्कि आर्थिक तंगी (Financial Crisis) और जीवन में समस्याएं आना भी शुरू हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों के मुताबिक इन वस्तुओं का अनादर करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी दूर हो सकती है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि जान लें कि वे कौन-सी 6 चीजें हैं जिन पर कभी भी भूलकर भी पैर नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से..

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: चावल के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दूर होगी आर्थिक तंगी

Pic Social Media

शंख

वास्थु शास्त्रों के जानकारों के मुताबिक कण-कण में देवता निवास करते हैं। जिस तरह से हम पृथ्वी पर चलते हैं वह भी पवित्र है। क्योंकि हिंदू धर्म में पृथ्वी को मां का स्थान दिया गया है। अगर शंख (Conch) आपके सामने हो तो उसे कभी भी गलती से भी पैर से न रखें या न छुएं। मान्यता है कि शंख में देवी लक्ष्मी का वास होता है। शंख पर पैर रखने से न केवल आपका पैर कट सकता है, बल्कि इससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

गाय

गाय को हिंदू धर्म को मानने वाले लोग गौमाता कहते हैं। गाय न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है, बल्कि इसके अंदर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय को पैर से छूना भारी पाप माना जाता है। इससे बुद्धि भ्रष्ट हो सकती है और जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: डेली धुलते हैं कपड़ा तो हो जाएं सावधान, नहीं तो घर में आ सकती है दरिद्रता!

पीतल का बर्तन

पीतल (Peetal ka Bartan) को हिंदू परंपराओं में बहुत शुभ धातु माना गया है। इसे सूर्य से जोड़कर देखा जाता है, और इस धातु का उपयोग पूजा-पाठ में भी किया जाता है। अगर इस बर्तन पर पैर पड़ जाए तो यह न केवल अनादर होता है, बल्कि कुंडली में चंद्रमा और सूर्य से संबंधित दोष उत्पन्न हो सकते हैं। इसका असर आपके मानसिक संतुलन, प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

झाड़ू

झाड़ू को साधारण वस्तु नहीं माना गया है। यह निगेटिविटी और दरिद्रता को दूर करने की शक्ति रखती है। यही कारण है कि इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति ने झाड़ू पर पैर रख दिया, तो इसे मां लक्ष्मी के अपमान की तरह देखा जाता है और घर में बरकत रुक सकती है। इस वजह से झाड़ू को हमेशा आदरपूर्वक एक कोने में रखा जाना चाहिए।

भोजन और पेय पदार्थ

भारतीय संस्कृति में अन्न को ब्रह्म माना गया है। भोजन सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि इसे ईश्वर का प्रसाद समझा जाता है। ऐसे में खाने-पीने की किसी भी चीज पर पैर रखना न केवल अशुभ है बल्कि अन्न देवता का अपमान भी होता है। इससे घर में दरिद्रता, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

तुलसी के पत्ते

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पूजनीय है। इसे माता तुलसी का स्वरूप माना गया है और यह भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। यदि कोई व्यक्ति तुलसी के पत्ते या पौधे पर पैर रख देता है, तो यह भारी पाप माना जाता है। इसका असर व्यक्ति की किस्मत, धन, और घर की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है।

Pic Social Media

धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, पवित्र चीजों का सम्मान करना बेहद जरूरी है। यह सिर्फ आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का भी एक तरीका है। इन बातों को अपनाकर आप अपने जीवन को खुशहाल और समृद्ध बना सकते हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।