Vastu Tips: किचन में ये चीजें ना गिरने दें..लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज़!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: हर इंसान के जिंदगी में कोई न कोई समस्या चलती रहती है। वास्तु शास्त्र में लगभग हर समस्या का कोई न कोई उपाय बताया गया है। दैनिक जीवन में हर इंसान को वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए जिससे उसके जीवन में परेशानी न आए। जो लोग वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें वास्तु दोष (Vastu Defect) लग सकता है, जिसका सीधा असर परिवार के किसी भी सदस्य के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो घरों में सुख समृद्धि लाने के लिए दिशाओं और ऊर्जा के सिद्धांतों का प्रयोग करता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कछुए की चमत्कारिक अंगूठी..ग़रीब को बना देता है धनवान!

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक घर में मौजूद हर वस्तु और हर स्थान का हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव पड़ता है। रसोई घर, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहां भोजन तैयार किया जाता है। अक्सर आपने देखा होगा कि किचन में काम करते समय कुछ न कुछ सामान अचानक नीचे गिर जाता है और ऐसा होना हमारी नजरों में सामान्य है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ खास चीजों का गिरने को अशुभ माना गया है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य का संकेत देता है। इसलिए आइए जानते हैं कि किन-किन चीजों के गिरना आपके आमदनी और स्वास्थ्य के लिए अपशगुन माना जाता है।

सरसों का तेल गिरे तो हो जाएं सावधान

जब भी कभी खाना बनाते समय सरसो के तेल गिरता है तो हमें यह सामान्य घटना लगता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक सरसो के तेल का गिरना अशुभ परिणाम का संकेत होता है। सरसों का तेल शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू धर्म में सरसो के तेल को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए अगर आपसे बार बार सरसो का तेल गिरता है तो ये अशुभ संकेत होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसके कारण से व्यक्ति को शनि से संबंधित कई परेशानियों घेर सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कछुए की चमत्कारिक अंगूठी..ग़रीब को बना देता है धनवान!

दूध का गिरना

कभी कभी घर में मां किचन (Kitchen) में दूध रख कर कोई काम करने लगती हैं थोड़ी देर बाद दूध उबलकर गिरने लगता है। लगभग सभी लोगों के पास किचन में उबलते हुए दूध से जुड़ा कोई न कोई किस्सा जरूर याद होगा। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि किचन में दूध का उबलते हुए गिरना बहुत आम बात है। लेकिन आप जानकर हैरान होगें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी घटनाओं का बार बार होना घर में समस्याओं का संकेत होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दूध को चंद्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए अगर आपके किचन में बार बार दूध गिरता है तो यह आपको कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत होता है। दूध उबालते समय दूध को गिरने से बचाने का सबसे अच्छा उपाय है कि आंच पर दूध से भरे हुए बर्तन के ऊपर करछुल रख दिया जाए।

नमक का गिरना

दुनिया में ऐसा कोई किचन (Kitchen) नहीं होगा जहां नमक का प्रयोग न होता हो। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि लगभग हर रसोई घर में नमक मौजूद होता है। ऐसे में किचन में नमक का गिरना बहुत आम घटना होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व माना गया है। इसलिए अगर किचन में बार-बार नमक गिरता है, तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।