Vastu Tips

Vastu Tips: सोते समय तकिए के नीचे ना रखें ये चीज..रूठ जाएंगी लक्ष्मी

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: भूलकर भी तकिए के नीचे ना रखें ये चीज, खाली हो सकती है तिजोरी

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के नियमों का पालन करने से लाभ ही लाभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मौजूद हर एक वस्तु की अपनी ऊर्जा होती है और घर में रखी हर वस्तु की ऊर्जा का प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। इसके साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिनका इस्तेमाल सही ढंग से ना किया जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) प्रवेश कर सकती है और माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनको करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसा माना जाता है कि जब किसी साधक पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा बरसती है, तो उसे धन की कमी का कोई कमी नहीं होती है। यदि आप सोते समय कुछ चीजें अपने सिरहाने के पास रखते हैं, तो इससे आपको मां लक्ष्मी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन चीजों को तुरंत अपने सिरहाने के पास से हटा देना चाहिए।

ये भी पढे़ंः Tulsi Plant: तरक़्क़ी चाहिए तो इस दिशा में लगायें तुलसी का पौधा

Pic Social Media

नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी

सोते समय कभी भी अपने सिर के नीचे या आस पास सोने या चांदी से बने आभूषण नहीं रखने चाहिए, इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। जिससे व्यक्ति को धन की समस्या का सामना हो सकती है। इसके साथ ही अपने सिरहाने पर पैसे या पर्स आदि रखकर भी नहीं सोना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आ सकते हैं बुरे सपने

कई लोगों की आदत होती है कि वह अपने सिरहाने पर चाबियां या कुछ दूसरे सामान रखकर सो जाते हैं। लेकिन इस आदत को बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर खराब हो सकती है। इसी तरह कभी भी अपने सिरहाने पर चमड़े से बनी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को बुरे सपने आने की समस्या बनी रहती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: मनी प्लांट चोरी करके लगाना चाहिए या नहीं?

पड़ सकता है बुरा प्रभाव

बहुत से लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फोन आदि को अपने सिरहाने पर रखकर सो जाते हैं। इससे व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ऐसा करना सही नहीं माना गया है। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कई लोग पढ़ते-पढ़ते किताब को अपने पास ही रखकर सो जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ऐसा करना मां सरस्वती का अपमान माना जाता है। इसलिए अपनी इस आदत को तुरंत बदल लेना चाहिए।

घड़ी- किताबें भी न रखें सिरहाने

वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने से नींद में ठीक से पूरी नहीं होती है, नींद में खलल पड़ती है। इस लिए तकिए के नीचे किसी भी प्रकार की घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए।
बहुत से लोग रात को सोने से पहले किताब पढ़ते हैं। कई बार हम किताब पढ़ते-पढ़ते उसे सिरहाने पर ही रख कर सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र मानता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। व्यक्ति की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। अखबार, किताबें, मैगजीन बुध ग्रह से संबंधित माने जाते हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति पर बुध का प्रभाव बढ़ेगा, तो इससे बुद्धि के साथ करियर पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा।