UP News: CM Yogi's big step regarding youth, instructions to officials to fill vacant posts in the state

UP News: युवाओं को लेकर CM Yogi का बड़ा कदम, राज्य में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती का अधिकारियों को निर्देश

उत्तरप्रदेश राजनीति
Spread the love

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान होगा।

PIC Social Media

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार (Monday) को विभिन्न भर्ती बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 49,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आधिकारियों को निर्देश दिया गया।

ये भी पढ़ेंः UP के इस शहर में METRO से खौफ में लोग..घर छोड़कर होटल का ले रहे सहारा

इसके साथ ही चिकित्सा व तकनीकी विभागों में स्थानीय स्तर पर बोर्ड गठित कर शीघ्र भर्ती की प्रक्रिया की जाए। सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्ति हो।  

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा प्रदेश में सकुशल संपन्न हुई है। यह एक मॉडल है। परीक्षा की इस प्रक्रिया को अन्य भर्ती बोर्ड द्वारा भी अपनाया जाए।

ये भी पढ़ेंः Lakhimpur Kheri: इन इलाकों में 27 सितंबर तक नहीं आएगी बिजली

इस बैठक में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष, विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के अध्यक्ष समेत शासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।