UP IAS Transfer

UP में फिर तबादला एक्सप्रेस..देवरिया..अयोध्या समेत कई ज़िलों के DM बदले

उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद से ही बड़े स्‍तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। एक बार फिर से यूपी में आईएएस अफसरों (IAS officers) के तबादले (Transfers) हुए हैं। यूपी के अयोध्या (Ayodhya) समते 5 जिलों के डीएम के ट्रांसफर हो गए हैं। इसमें चंद्र विजय सिंह को अब अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम औरैया की कमान संभालेंगे और बद्रीनाथ सिंह को डीएम सोनभद्र (DM Sonbhadra) की जिम्मेदारी दी गई है। दिव्या मित्तल को डीएम देवरिया (DM Deoria) और निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को मिली है।

ये भी पढ़ेंः भष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का सख्त एक्शन… सहारनपुर में तहसील-RTO दफ्तर में छापा

Pic Social media

पढ़िए तबादले की पूरी लिस्ट

निषि श्रीवास्तव (प्रतीक्षारत)- जिलाधिकारी, बदायू
मनोज कुमार (जिलाधिकारी, बदायू)- सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
बद्री नाथ सिंह (विशेष सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश)- जिलाधिकारी, सोनभद्र
इन्द्र मणि त्रिपाठी (उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ)- जिलाधिकारी, औरैया
दिव्या मित्तल, (मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, लखनऊ)- जिलाधिकारी, देवरिया
नेहा प्रकाश (जिलाधिकारी, ओरैया)- निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश
अखण्ड प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, देवरिया)- मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, लखनऊ
देवीशरण उपाध्याय (सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज)- प्रतीक्षारत
श्चन्द्र विजय सिंह (जिलाधिकारी, सोनभद्र)- जिलाधिकारी, अयोध्या
नितीश कुमार (जिलाधिकारी, अयोध्या)- प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि, आगरा
प्रथमेश कुमार (विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यू०पी०) – उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ

ये भी पढ़ेंः योगी सरकार का मास्टर प्लान..लखनऊ और कानपुर में स्थापित होंगे डिफेंस के 3 प्रोजेक्ट

10 आईपीएस अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

आपको बता दें कि यूपी में 10 सीनियर अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। जिसमें अभिषेक एसपी को बिजनौर, नीरज कुमार जादौन को एसपी हरदोई, इराज राजा को एसपी गाजीपुर और रामसेवक गौतम को एसपी शामली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि दुर्गेश कुमार को जालौन का एसपी बनाया गया है और राजेश कुमार सिंह को डीसीपी कानपुर बनाया गया है। श्याम नारायण सिंह एसपी एटा, गौरव बंसवाल डीसीपी वाराणसी, केशव चंद्र गोस्वामी (Keshav Chandra Goswami) एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ और ओमवीर सिंह लखनऊ डीसीपी की कमान संभालेंगे।