Laxmi Vilas Palace in Vadodara

इस भारतीय क्रिकेटर का महल मुकेश अंबानी के एंटीलिया से भी महंगा

Trending एजुकेशन
Spread the love

Lakshmi Vilas Palace in Vadodara: क्या आपको पता है भारत में सबसे महंगा घर (Expensive House) किसके पास है? यदि आपके दिमाग में 15 हजार करोड़ की कीमत वाले मुकेश अंबानी के एंटीलिया (Antilia) का ख्याल आ रहा है, तो आप गलत हैं। चलिए इस पैलेस (Palace) के बारे में और करीब से जानते हैं…
ये भी पढ़ेः Top 5 Best Journalism College : मीडिया में बनाना है करियर, तो इन संस्थान में लें एडमिशन

Pic Social Media

Lakshmi Vilas Palace in Vadodara: लक्ष्मी विलास पैलेस का भी कुछ ऐसा ही इतिहास है। लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात (Laxmi Vilas Palace Gujarat) के वडोदरा शहर में स्थित है। इस महल को लंदन में मौजूद बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) से भी बड़ा पैलेस माना जाता है। इसके इंटीरियर्स और डिजाइन इतने एलिगेंट हैं कि यहां एक बार घूमने के बाद आप खुद बोलेंगे कि इस से अच्छा महल पूरे हिंदुस्तान में नहीं। लक्ष्मी विलास पैलेस (Laxmi Vilas Palace) की खूबसूरती और बेहतरीन वास्तुकला बार-बार देखने को मन करेगा।

एंटीलिया से भी महंगा है क्रिकेटर का घर

Lakshmi Vilas Palace in Vadodara: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों की नेटवर्थ अरबों में है। हालांकि एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो कि यूं तो कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला लेकिन वह देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन अंबानी के घर एंटीलिया से भी महंगे घर में रहता है।

Pic Social Media

कोहली-धोनी हैं बहुत पीछे

Lakshmi Vilas Palace in Vadodara: विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की कुल नेटवर्थ भी इस खिलाड़ी के घर की रकम के आगे कुछ नहीं है। यह खिलाड़ी हैं वड़ोदरा के महाराज सिमरजीत सिंह गायकवाड़। एक राजा, राजनेता होने के अलावा वह क्रिकेटर भी रहे हैं।

कौन हैं सिमरजीत सिंह गायकवाड़?

Lakshmi Vilas Palace in Vadodara: सिमरजीत सिंह गायकवाड़ (Simarjit Singh Gaekwad) का जन्म 1967 में हुआ था। स्कूल के समय से ही वह क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बरोड़ा टीम का प्रतिनिधित्व भी किया। उन्होंने 1987-88 और 1988-89 में छह फर्स्ट क्लास मैच खेले। उन्होंने छह मैचों में 17.00 के औसत से 119 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। उनका सर्वोच्च स्कोर 65 रहा। जमाया इसके बाद क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में आ गए। वह काफी समय तक बरोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। वह 2015 में मोती बाग में अपनी क्रिकेट अकेडमी चलाने लगे।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Business Ideas: सिर्फ 10 हजार के ऑफिस से 1 लाख महीने की कमाई

20000 करोड़ रुपए है लक्ष्मी विलास की कीमत

Lakshmi Vilas Palace in Vadodara: साल 2012 में अपने पिता की मृत्यू के बाद उनका अपनी पैतृक विरासत को लेकर चाचा के साथ लंबा विवाद चला। आखिरकार सिमरजीत सिंह (Simarjit Singh) को 20000 करोड़ कीमत वाला लक्ष्मी विलास पैलेस मिला। इस महल को रहने के लिहाज से भारत की सबसे महंगी प्रोपर्टी माना जाता है। देश के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया भी इस मामले में सिमरजीत सिंह के विला से पीछा है। एंटीलिया की कीमत 15 हजार करोड़ रुपए है।

Pic Social Media

Lakshmi Vilas Palace in Vadodara: लक्ष्मी विलास पैलेस 1890 में बना था। यह घर बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) से चार गुना ज्यादा बड़ा है। यह घर 500 एकड़ में फैला हुआ है। इसी घर में मोदी बाग पैलेस और महाराजा फतेह सिंह म्यूजियम भी है। इस घर में छोटे-बड़े 170 कमरे हैं। घर का ग्राउंड फ्लोर लोगों के लिए खोला हुआ है जो यहां घूमने आते हैं।