Greater Noida

Greater Noida के इस लड़के ने Paris Paralympic में इतिहास रच दिया

खेल ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Greater Noida के लाल ने Paris Paralympic में किया धमाल

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के प्रवीण कुमार ने पेरिस में हो रहे पैरालंपिक 2024 (Paralympics 2024) में अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने पुरुषों प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) पैरालंपिक ऊंची कूद में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है। टोक्यो पैरालंपिक में रजत जीतने वाले प्रवीण ने T64 स्पर्धा में अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर धमाल मचा दिया है। 2.08 मीटर की ऊंचाई लांघने के साथ उन्होने इतिहास में भी अपना नाम दर्ज कर लिया है। वह उन चुनिंदा एथलीट्स में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 2 अलग पैरालंपिक में पदक जीतने में कामयाब हुए हैं। प्रवीण ने रवाना होने से पहले देश के लिए स्वर्ण जीतकर लाने का वादा किया था, जो उन्होंने निभा दिया है।
ये भी पढ़ेंः Noida में यमुना किनारे कम रेट पर प्लॉट खरीदने वाले..ये खबर जरूर पढ़ें

Pic Social Media

मात्र 18 साल की उम्र में जीता था पदक

गौतमबुद्ध नगर के जेवर विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव गोविंदगढ़ में जन्मे प्रवीण टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय भी बने थे। तब उनकी उम्र मात्र 18 साल थी। उन्होंने पुरुषों की T64 स्पर्धा रजत पदक जीता। जन्म से ही उनका एक पैरा थोड़ा छोटा था। बच्चे उन्हें खूब चिढ़ाते थे। खुद को साबित करने के लिए उन्होंने वॉलीबॉल (Volleyball) खेलना शुरू कर दिया। उनके खेल जीवन में बड़ा मोड़ उस समय आया जब उन्होंने अचानक ऊंची कूद स्पर्धा में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कोच सतपाल ने पहचानी प्रवीण की प्रतिभा

पैरा कोच डॉ. सत्यपाल सिंह ने प्रवीण कुमार की क्षमता और लगन को पहचाना और उन्हें निखारना शुरू किया। साल 2022 में एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने क्षेत्रीय रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीतकर अपने हुनर से देश में नाम रोशन किया। पिछले साल विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympic 2024) के लिए क्वालीफाई किया था।

ये भी पढे़ंः Supertech-1 में सांप..खौफ में सोसायटी के लोग

पैरालंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

प्रवीण कुमार के पदक के साथ ही भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अपने पदकों की संख्या 26 कर ली। भारतीय दल 25 पदक जीतने का लक्ष्य लेकर पेरिस रवाना हुआ था। भारतीय दल का यह प्रदर्शन इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन है। खिलाड़ियों ने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रवीण कुमार की अचीवमेंट

आपको बता दें कि प्रवीण कुमार ने साल 2019 में नोटविल, स्विट्जरलैंड में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। साल 2021 दुबई में प्रवीण ने पैरा एथलेटिक्स FAZZA ग्रां प्री (Grand Prix) में एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। हाल ही में, उन्होंने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक जीता। इसी के साथ उन्होंने अपनी श्रेणी में एक प्रमुख एथलीट के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया।

जेवर विधायक ने दी बधाई

प्रवीण कुमार की इस जीत पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर प्रवीण कुमार को बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि स्टार एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। मेरी विधानसभा क्षेत्र ज़ेवर के प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर के शानदार प्रयास के साथ एक नया एरिया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।