लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पंजाब में होंगे बड़े फेरबदल! CM मान ने दिए संकेत

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद एक बार फिर से सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) एक्शन मोड़ में आ गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान अब नए सिरे से सरकार के एजेंडे को तैयार करेंगे और इसके लिए वह व्यापक योजना भी बनाएंगे। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने लोगों के फतवे को स्वीकार करते हुए कहा है कि उन्हें लोगों का जनादेश मंजूर है। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा है कि पंजाबियों का लोकसभा के लिए लोक फतवे को वह सिर माथे पर रखते हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में पंजाब में आम आदमी पार्टी को 3 सीटों पर जीत मिली है।
ये भी पढ़ेंः CM मान के गढ़ में AAP का परचम, संगरूर से जीते मीत हेयर

Pic Social Media

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अपने ट्वीट में कहा कि लोकसेवा और विकास के काम जारी रहेंगे। ट्वीट के आखिरी में सीएम ने लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आबाद रहो जिंदाबाद रहो। मंत्री के नजदीकी नेताओं का मानना है कि लोगों के जनादेश को देखते हुए भगवंत मान आने वाले दिनों में प्रशासनिक और पुलिस में फेरबदल भी कर सकते हैं क्योंकि कई जिलों से उन्हें ऐसी शिकायतें मिली हैं कि अधिकारियों ने जनता के काम सही ढंग से करने के कारण लोगों में नाराजगी सरकार के प्रति ज्यादा थी।

ये भी पढ़ेंः श्री आनंदपुर साहिब सीट पर AAP के मलविंदर सिंह कंग की जीत..CM मान का जताया आभार

जनता द्वारा दिए फतवे को देखते हुए व्यापक परिवर्तन आने वाले दिनों में पंजाब में देखने को मिल सकते हैं। सरकार के सामने अब अगला लक्ष्य 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव होगा। उससे पहले सरकार के पास अब सवा 2 सालों का समय शेष है। इस अवधि में सरकार को जहां अपने शेष रहते वायदों को पूरा करना है वहीं पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को 1100-1100 रुपए की राशि देने का ऐलान किया था। इसे भी सरकार आने वाले दिनों में पूरा करना चाहेगी।